अध्यात्म

3 December 2023 Rashifal: मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल यहां

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 3, 2023, 10:46 AM IST

3 December Ka Rashifal In Hindi: रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का राशिफल।

Image

3 December 2023 Rashifal

3 December Rashifal In Hindi: आज के राशिफल अनुसार आज मेष राशि वालों के रूके हुए कार्य पूरे होंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। मिथुन राशि वालों की लव लाइफ के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। तो वहीं कर्क राशि वाले नौकरी को लेकर परेशान रहेंगे। सिंह राशि वालों को बिजनेस में नई जिम्मेदारी मिलेगी। तो कन्या राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। अब जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

3 December 2023 Ka Rashifal In Hindi

मेष राशि

जॉब सम्बन्धित रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। व्यवसाय में अच्छे लाभ की सम्भावना है। ज्यादा यात्रा से बचें। असत्य से बचने का प्रयास करें।युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।

आज का उपाय- जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

शुभ रंग- लाल व सफेद।

शुभ अंक- 01 व 09

वृषभ राशि

आज का दिन खुशियों से आच्छादित रहने की सम्भावना है। ज्यादा भाग दौड़ से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान लाभदायक है।

शुभ रंग- हरा व सफेद।

शुभ अंक- 05 व 08

मिथुन राशि

आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेंट्स करियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा।आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय- गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें व 08 कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- लाल व आसमानी।

शुभ अंक- 03 व 09

कर्क राशि

आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार बेहतर परफार्मेंस के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। प्रेम जीवन सफल रहेगा।

आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। सुंदरकांड का पाठ बहुत लाभदायक है।

शुभ रंग- लाल व नारंगी।

शुभ अंक- 01 व 03

सिंह राशि

जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में कोई नया पद का दायित्व मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।युवा प्यार में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।

आज का उपाय- हनुमान बाहुक का पाठ करें। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- पीला व नारंगी।

शुभ अंक- 03 व 09

कन्या राशि

गृह निर्माण सम्बंधित कार्यों में प्रोग्रेस है।बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। जॉब में आपका अथक परिश्रम आपको सफल करेगा। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से बहुत बेहतर रहेगी।

आज का उपाय- श्री अरण्यकाण्ड का पाठ पुण्यदायी है। ऊनी वस्त्रों का दान करते रहें।

शुभ रंग- नारंगी व लाल।

शुभ अंक- 06 व 08

तुला राशि

धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। जॉब में आपकी वर्क शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। युवा प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य के लिए बेहतर समय है।

आज का उपाय- पिता का चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- सफेद व नीला।

शुभ अंक- 06 व 08

वृश्चिक राशि

घर में धार्मिक वातावरण होगा। बिजनेस में प्रोग्रेस रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा।

आज का उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

शुभ रंग- नारंगी व पीला।

शुभ अंक- 03 व 09

धनु राशि

जॉब में सफल रहेंगे। अपने स्टडी को और बेहतर करें। स्टूडेंट्स के पढ़ाई के प्रति समर्पण ही सफलता देंगे। प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे।उदर विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी को तुलसी दल सपर्पित करें। इस कार्य को करने से प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पीले ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ अंक- 03 व 09।

शुभ रंग- लाल व नारंगी

मकर राशि

बिजनेस को लेकर प्रेसर रहेगा। जॉब में तनाव से डिस्टर्ब रहेंगे। अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हेल्थ के प्रति सचेत रहें।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।गाय को पालक खिलाएं। तिल का दान करें।

शुभ रंग- हरा व बैगनी।

शुभ अंक- 04 व 06

कुंभ राशि

जॉब में अचानक बड़ा लाभ संभावित है। क्रमबद्ध तरीक़े से समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। हेल्थ को लेकर आज खुश रह सकते हैं। मित्रों के सहयोग को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ व कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 01 व 03

मीन राशि

बिजनेस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलना संभावित है। जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। अपनी व्यावसायिक कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ सायंकाल लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। लव लाइफ सुंदर रहेगी।

आज का उपाय- ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 मंत्रों का 09 बार पाठ करें व कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- लाल व पीला।

शुभ अंक- 01 व 02

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article