Astrology Tips: जीवनकाल में लगा लीजिए ये 5 पेड़, ऐसे जातक को नहीं देखना पड़ता नरक का मुंह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2022, 07:55 PM IST

Astrology Tips: हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इसलिए देवी-दवताओं के समान ही कई पेड़-पौधों की पूजा की जाती है। भविष्य पुराण में श्रीकृष्ण द्वारा भी वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताया गया है। इसके अनुसार, हर व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कुछ पेड़-पौधों को जरूर लगाना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेड़ लगाने से वैकुंठ धाम को प्राप्त करता है व्यक्ति
  • भविष्य पुराण में बताया गया है पेड़-पौधे लगाने का लाभ
  • वृक्षारोपण से ईश्वर के साथ पितरों का भी मिलता है आशीर्वाद

Astrology Tips for Planting Plants:हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को पवित्र और पूजनीय मानकर पूजा की जाती है। धार्मिक दृष्टिकोण से कई पेड़-पौधों में देवताओं का वास भी होता है। शास्त्रों में भी तुलसी, पीपल, केला और बरगद जैसे पेड़-पौधे लगाने और पूजा करने का महत्व है। भविष्य पुराण में वृक्षारोपण के बारे में वर्णन किया गया है। इसके अनुसार हर व्यक्ति को अपने जीवनकाल में पेड़-पौधे जरूर लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने का फल व्यक्ति को मृत्यु पश्चात भी प्राप्त होता है और नरक का मुंह नहीं देखना पड़ता है। साथ ही कुछ ऐसे भी पेड़-पौधे होते हैं जिन्हें लगाने से पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। जानते हैं व्यक्ति को अपने जीवन में किन पेड़-पौधों को जरूर लगाना चाहिए।

planting plant.

हर व्यक्ति को जीवनकाल में जरूर लगाने चाहिए ये पेड़

जीवनकाल में जरूर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे

  • तुलसी- तुलसी का पौधा प्रत्येक हिंदू घरों में पाया जाता है। घर पर तुलसी का पौधा होने और नियमित पूजा-पाठ करने से मां लक्ष्मी का वास होता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति अपने जीवन में तुलसी का पौधा लगाना है उसे मरणोपरांत वैकुंछ धाम की प्राप्ति होती है।
  • केला- केले के पौधा भगवान विष्णु और देव बृहस्पति को अतिप्रिय होता है। केले का पौधा लगाने और इसकी पूजा करने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ होता है।
  • आंवला- हर व्यक्ति को घर पर आवंला का पौधा जरूर लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार आंवला पौधे के जड़ में भगवान विष्णु का निवास होता है। इसलिए जिस घर पर यह पेड़ होता है वहां भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में भी आवंले के पेड़ को घर लगाना शुभ बताया गया है।
  • करी पत्ता- करी पत्ता के पौधे को मीठा नीम भी कहा जाता है। घर पर करी पत्ता का पौधा भी लगाना शुभ माना गया है। इसकी पत्तियों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। यदि आप नीम का पेड़ किसी कारण घर पर नहीं लगा सकते तो करी पत्ता जरूर लगाएं।
  • आम- घर के आंगन में आम का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिस घर पर आम का पेड़ होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इससे पत्तियां, लकड़ी और फल का प्रयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।
Tulsi Mata Ki Aarti In Hindi: तुलसी माता की आरती, जय जय तुलसी माता

End of Feed