Trayodashi Shradh October 2023: आज है मघा श्राद्ध, इस दिन पितरों के तर्पण से मिलता है विशेष लाभ

Trayodashi Shradh October 2023 (Magha Shraddha 2023 Date): पितृ पक्ष में अपराह्न काल के समय मघा नक्षत्र होने पर मघा श्राद्ध किया जाता है। इस साल मघा श्राद्ध 10 अक्टूबर को किया जाएगा। जानिए मघा श्राद्ध की विधि और मुहूर्त।

Trayodashi Shradh October 2023 (Magha Shraddha 2023 Date And Time): पितृ पक्ष में आने वाले मघा श्राद्ध का विशेष महत्व माना जाता है। ये श्राद्ध पूर्वजों के सम्मान में किये जाने वाला एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान होता है। इस साल मघा श्राद्ध 10 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी (Indira Ekadashi 2023) के दिन पड़ रहा है। ये श्राद्ध जब पितृ पक्ष में अपराह्न काल के दौरान 'मघा' नक्षत्र मौजूद होता है तब किया जाता है। वहीं अगर आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मघा नक्षत्र हो तो उसे मघा त्रयोदशी श्राद्ध कहते हैं (Trayodashi Magha Shradh 2023)। इस बार त्रयोदशी मघा श्राद्ध नहीं है। मघा श्राद्ध को पितृ तर्पण, स्नान-दान के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां जानिए मघा श्राद्ध करने की विधि।

Magha Shraddha

Pitru Paksha Magha Shraddha 2023 Date And Time

मघा श्राद्ध मुहूर्त 2023 (Magha Shraddha 2023 Muhurat)

  • मघा श्राद्ध 10 अक्टूबर 2023, मंगलवार दे दिन मनाया जाएगा।
  • मघा श्राद्ध कुतुप मूहूर्त सुबह 11:45 से दोपहर 12:31 तक रहेगा।
  • मघा श्राद्ध रौहिण मूहूर्त दोपहर 12:31 से दोपहर 01:18 तक रहेगा।
  • मघा श्राद्ध अपराह्न काल मुहूर्त दोपहर 01:18 से दोपहर 03:38 तक रहेगा।
  • मघा नक्षत्र का प्रारम्भ 10 अक्टूबर 2023 की सुबह 05:45 बजे से होगा।
  • मघा नक्षत्र की समाप्ति 11 अक्टूबर 2023 की सुबह 08:45 पर होगी।

End of Feed