Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानिए इन 16 दिनों तक कैसा लें आहार

Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष की शुरुआत 27 सितंबर से हो गई है। कुल 16 दिन चलने वाले इस समय में कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी हैं।

Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष के दिनों में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के साथ खान-पान को लेकर भी खास नियम बताए गए हैं। इस अवधि में भोजन को सात्विक रखना चाहिए। खास तौर पर श्राद्ध वाले दिन ऐसा भोजन करने की परंपरा है जो सादा, शुद्ध और आसानी से पचने वाला हो।

Pitru Paksha 2026 Food Rules  पितृपक्ष में क्या खाएं

पितृपक्ष में क्या खाएं (Image AI Generated and Newsroom Verified)

पितृपक्ष के दौरान प्याज-लहसुन, मांसाहार और शराब जैसी चीजों से दूरी रखनी चाहिए। वहीं, चावल, गेहूं, जौ, मूंग की दाल, दूध, घी, तिल और मौसमी फल-सब्जियों को भोजन में शामिल किया जा सकता है। हालांकि अलग-अलग परिवारों और क्षेत्रों में श्राद्ध के भोजन को लेकर कुछ नियम अलग हो सकते हैं। 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध और 27 सितंबर को प्रतिपदा श्राद्ध के साथ ही पितृपक्ष शुरू हो चुके हैं, जो 10 अक्टूबर तक चलेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन पूरे 16 दिनों में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं।

End of Feed