Pitru Paksha 2025 Daan: पितृपक्ष में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा और दान-पुण्य करते हैं। गरुड़ पुराण और अन्य शास्त्रों के अनुसार, पितरों के लिए वस्त्र का दान अत्यंत लाभकारी माना गया है। इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यहां से आप पितृ पक्ष के कुछ महत्वपूर्ण दान के बारे में जान सकते हैं।
काले तिल का दान
पितृपक्ष के दौरान काले तिल का दान जरूर करना चाहिए। अगर आप और किसी वस्तु का दान न कर पाएं तो यह एक चीज जरूर दान करें। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आने वाली परेशानियों से पूर्वज हमारी रक्षा करते हैं।
छतरी का दान
मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितरों के नाम से छतरी का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को कई बाधाओं और समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
नमक और गुड़
परिवार के बीच छोटी-छोटी बात लड़ाई-झगड़े होते हैं और आर्थिक तंगी से भी परेशान हैं तो पितृपक्ष के दौरान गुड़ और नमक का दान जरूर करें। इससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है और परिवार के बीच का माहौल खुशनुमा बनता है।
चांदी का दान
पितृपक्ष के दौरान चांदी का दान करना भी बहुत उत्तम माना गया है। आप अपनी क्षमता के अनुसार, चांदी का दान कर सकते हैं।
