Pitru Paksha Dos And Dont's 2024 : पितृ पक्ष में क्या करें क्या नहीं? जानिए इसका सारा नियम

Pitru Paksha Do's And Dont's 2024: पितृपक्ष में पितरों की पूजा की जाती है। इस दौरान पिंडदान और तर्पण किया जाता है। पितृपक्ष के लिए शास्त्रों में बहुत सारे नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं पितृ पक्ष के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Pitru paksha Me Kya Karen Kya Nahi: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत ही महत्व है। पितृ पक्ष के समय में पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए पितरों की पूजा और पिंडदान किये जाते हैं। पितर पक्ष की शुरुआत हर साल भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि के दिन शुरू हो जाता है। इसके साथ ही पितर पक्ष का समापन आश्विन मास की अमावस्या तक चलती है। ये पक्ष पूरे 15 दिनों तक चलते हैं। इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर 2024 से होगी। वहीं इसका समापन 2 अक्तूबर 2024 को होगा। शास्त्रों में पितृ पक्ष के समय के लिए बहुत सारे नियम बताए गए हैं। इस दौरान बहुत सारे काम करने की मनाही होती है। ऐसे में आइए जानें पितृ पक्ष में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Pitru Paksha Dos 2024 (पितृ पक्ष में क्या करें)

  • पितृ- पक्ष के दौरान कौवे, कुत्ते और गाय को रोटियां खिलानी चाहिए।
  • इस दौरान व्यक्ति को पितरों का पिंडदान करना चाहिए और ब्रह्मणों को भोजन कराना चाहिए।
  • पितृ पक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म और तर्पण करना चाहिए।
  • इस समय में ब्रह्मचर्या का पालन करना चाहिए।
  • पितर पक्ष के समय में गाया, उज्जैन या किसी धार्मिक स्थल पर जाकर पिंडदान करना चाहिए।
  • इस समय में जरूरतमंदो को अन्न और वस्त्र का दान करना चाहिए।

End of Feed