Parvati Jayanti 2026: पार्वती जयंती पर शिव-पार्वती की एक साथ पूजा क्यों होती है, जानिए शास्त्रों में क्या कहा गया है

Parvati Jayanti 2026: क्या आपने कभी सोचा है पार्वती जयंती 2026 पर शिव और माता पार्वती की एक साथ पूजा क्यों की जाती है? जानिए शास्त्रों में बताए गए इसका धार्मिक महत्व।

Parvati Jayanti 2026: पार्वती जयंती माता पार्वती के जन्मोत्सव का पावन पर्व माना जाता है। इस दिन लोग माता पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते हैं और पूरे श्रद्धा भाव से उनकी पूजा करते हैं। लेकिन अगर आपने कभी ध्यान दिया हो, तो इस दिन भगवान शिव की भी साथ में पूजा की जाती है। आखिर इसकी वजह क्या है? क्या यह सिर्फ एक परंपरा है या इसके पीछे कोई धार्मिक कारण भी छिपा है? शास्त्र बताते हैं कि शिव और शक्ति को कभी अलग नहीं माना गया। इसलिए पार्वती जयंती पर दोनों की एक साथ आराधना का विशेष महत्व है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि इस परंपरा के पीछे शास्त्र क्या कहते हैं।

Parvati Jayanti 2026

पार्वती जयंती पर क्यों की जाती है भगवान शिव और माता पार्वती की साथ पूजा

शिव और पार्वती साथ से ही है सृष्टि का संतुलन

धार्मिक ग्रंथों में भगवान शिव और माता पार्वती को एक-दूसरे का पूरक बताया गया है। भगवान शिव को चेतना और माता पार्वती को शक्ति का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि जब तक शक्ति साथ न हो, तब तक शिव भी पूर्ण नहीं माने जाते। यही वजह है कि पार्वती जयंती पर दोनों की एक साथ पूजा करने की परंपरा चली आ रही है।

End of Feed