Parivartini Ekadashi 2023 Date: प्रत्येक महीने की एकादशी तिथि के दिन एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख, समृद्धि, धन और समृद्धि जैसे वरदान प्राप्त होते हैं। परिवर्तिनी एकादशी का व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है। इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति सभी प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है और मोक्ष प्राप्त करता है। आइए जानते हैं इस बार कब है परिवर्तिनी एकादशी और क्या है इसका महत्व।
parvatani ekadashi
कब है परिवर्तिनी एकादशी ( Parivartini Ekadashi 2023 Date)
परिवर्तिनी एकादशी का व्रत हर साल त भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस साल परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 25 सितंबर 2023 को रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रथ रखने से साधक को सुख, समद्धि की प्राप्ति होती है। परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन विधिपूर्वक भगवान विष्णु की उपासना करने से साधक को तमाम कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ की भी प्राप्ति होती है।परिवर्तिनी एकादशी 2023 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी का आरंभ 25 सितंबर 2023 को सुबह 07:55 बजे होगा और अगले दिन 26 सितंबर 2023 को सुबह 05:00 बजे समाप्त होगा।
भगवान विष्णु की पूजा का समय 09:12 – 10:42 है।
परिवर्तिनी एकादशी व्रत पारण - 13:25 - 15:49 (26 सितंबर, 2023)
राहुकाल - 07:41 - 09:12
