Papankusha Ekadashi Puja 2022 Date, Timings: दशहरा के बाद पापांकुशा एकादशी, श्रीहरि की पूजा के लिए देखें शुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 06:59 PM IST

Papankusha Ekadashi Puja 2022 Date Kab Hai, Time, Puja Muhurat: सभी पापों से मुक्ति दिलाने वाली पापांकुशा एकादशी दशहरा के एक दिन बाद पड़ रही है। यहां जानें पापांकुशा एकादशी की तिथि, श्रीहरि की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

KEY HIGHLIGHTS
  • दशहरा के बाद पड़ रही है पावन पापांकुशा एकादशी।
  • सभी पापों से मुक्ति दिलाता है इस एकादशी का व्रत।
  • इस दिन श्रीहरि की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं।

Papankusha Ekadashi Puja 2022 Date, Time, Puja Muhurat: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर पापांकुशा एकादशी (Papankusha Ekadashi 2022) का व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, सभी एकादशियों की तरह इस एकादशी व्रत का भी खास महत्व है। कहा जाता है कि जो भक्त पापांकुशा एकादशी (Papankusha Ekadashi 2022) पर व्रत रखकर श्रीहरि की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार, यह व्रत रखने वाले व्यक्ति को यमराज के अत्याचार नहीं सहने पड़ते हैं। इस एकादशी का फल पितरों को भी मिलता है। इस एकादशी व्रत की तैयारी दशहरा के दिन से ही प्रारंभ हो जाती है (Papankusha Ekadashi 2022 Date And Muhurat)।

End of Feed