Pana Sankranti 2024 Date: पना संक्रांति कहां मनाई जाती है, इस दिन क्या करते हैं

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 13, 2024, 06:52 AM IST

Pana Sankranti 2024 Date: हिंदू पंचांग अनुसार जिस दिन भगवान सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं उस दिन मेष संक्रांति मनाई जाती है। जिसे ओडिशा में पना संक्रांति के नाम से जाना जाता है। जानिए इस साल पना संक्रांति कब है, क्यों और कैसे मनाया जाता है ये पर्व।

Pana Sankranti 2024 Date And Time: पना संक्रांति का पर्व ओडिशा में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 13 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ओडिशा के लोग एक-दूसरे को पना संक्रांति और नए वर्ष की शुभकामनाएं भी देते हैं। इस पर्व में दही, सत्तू, फल और अन्य चीजों से बने शर्बत पीने का विधान है। ये पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है। उत्तर भारत में इसे बैसाखी (Baisakhi 2024) कहते हैं तो केरल में विशु (Vishu 2024) और तमिलनाडु में इसे पुथांडु (Puthandu Festival 2024) के नाम से मनाया जाता है। वहीं असम के लोग इस पर्व को बिहू (Bihu 2024) के नाम से मनाते हैं।

Pana Sankranti 2024 Date

Pana Sankranti 2024 Date

पना संक्रांति का महत्व (Pana Sankranti Ka Mahatva)

पना संक्रांति सौर वर्ष के पहले दिन मनाई जाती है। ओडिया की परंपरा के अनुसार पना संक्रांति के दिन ही हनुमान भगवान का जन्मदिन हुआ था। इसलिए इस दिन यहां हनुमान जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन भगवान सूर्य उत्तरायण का आधा सफर पूरा कर लेते हैं। अन्य संक्रांति की तरह ही इस दिन भी स्नान-दान, पितरों का तर्पण और मधुसूदन भगवान की पूजा का महत्व बताया गया है।

End of Feed