Odisha Witch Temple: ओडिशा का रहस्यमयी चौसठ योगिनी मंदिर, जानें बिना छत का ये मंदिर क्यों है इतना खास?

Odisha Witch Temple: ओडिशा का रहस्यमयी चौसठ योगिनी मंदिर बेहद खास है। लोग इसे एक रहस्यमयी और अलग तरह का मंदिर मानते हैं। आध्यात्मिक रूप से इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

Odisha Witch Temple: ओडिशा के हिरापुर में एक बहुत ही रहस्यमयी और खास मंदिर है, जिसे चौसठ योगिनी मंदिर कहा जाता है। ये मंदिर भुवनेश्वर से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये बहुत छोटा है और इसकी कोई छत नहीं है। इसी वजह से लोग इसे एक रहस्यमयी और अलग तरह का मंदिर मानते हैं। कुछ स्थानीय लोग तो इसे Witch Temple (जादूगर मंदिर) भी कहते हैं। ये मंदिर सिर्फ पूजा की जगह नहीं है, बल्कि भारत की पुरानी संस्कृति, रहस्य और इतिहास को दिखाने वाला एक बहुत खास स्थल है। हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं।

Odisha Witch Temple

ओडिशा का रहस्यमयी चौसठ योगिनी मंदिर

64 योगिनियों का महत्व

ऐसा माना जाता है कि ये मंदिर 9वीं सदी में बनाया गया था और इसे भौमकार वंश की रानी हिरादेवी ने बनवाया था। ये मंदिर देवी दुर्गा के 64 रूपों यानी 64 योगिनियों को समर्पित है। मान्यता है कि जब एक बड़े राक्षस का वध करना था, तब देवी दुर्गा ने अपने 64 रूप बनाए थे।

End of Feed