October Born Personality: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति का स्वभाव उसके जन्म तारीख, ग्रह, नक्षत्र और इसके साथ ही उसके जन्म मास पर भी निर्भर करता है। हमारी जन्म की तारीख का और महीने का हमारे व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जन्म के समय में जातक की राशि भी तय हो जाती है। हर महीने में जन्में लोगों का स्वभाव अलग- अलग होता है। हर महीने में जन्में लोगों की अपनी खासियत होती है। व्यक्ति के जन्म तिथि और महीने से उसकी कुंडली भी निर्धारित होती है। आज हम बात करने जा रहे हैं। अक्टूबर के महीने में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में। अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोगों की राशि तुला होती है। आइए जानते हैं कि अक्टूबर में जन्में लोग कैसे होते हैं।
October Born Personality
अक्टूबर में जन्में लोगों का स्वभाव
ईमानदार
अक्टूबर में जन्में लोग बेहद ही ईमानदार होते हैं। वो अपना हर रिश्ता बखूबी निभाते हैं। इनके ऊपर शुक्र ग्रह और बुध ग्रह दोनों का असर होता है। इस कारण ये अपने लव लाइफ में भी काफी ज्यादा ईमानदार होते हैं। ये एक सच्चे प्रेमी होते हैं। ये जिनके साथ रिश्ता बनाते हैं उनको कभी धोखा नहीं देते हैं।
आशावादी
अक्टूबर के महीने में जन्म लेने वाले जातक बेहद ही आशावादी प्रवृति के होते हैं। वो जल्द ही किसी काम से निराश नहीं होते हैं। निराश में भी आशा की किरण खोजने वालों में से होते हैं। ये लोग बेहद ही संतुलित होते हैं। अपने जीवन में संतुलन बना कर रखते हैं। ये कभी भी एक पक्ष को लेकर नहीं चलते हैं। यदि इनको कोई निर्णय लेने हो तो ये दोनों पक्ष की बात को सही से समझकर ही निर्णय लेते हैं। लोग इनकी बातों का जल्दी बुरा नहीं मानते हैं।
घूमने के शौकीन
अक्टूबर में जन्में लोग घूमने- फिरने के बेहद ही शौकीन होते हैं। इन लोगों को अलग- अलग जगह पर जाना बहुत अच्छा लगता है। जिस कारण ये बहुत खर्चा भी करते हैं। ये लोग अपनी लाइफ को बेहद ही लग्जरी तरीके से जीना पसंद करते हैं। लेकिन ये कभी भी अपना नुकसान नहीं करते हैं। अपनी चतुराई से सारा काम करते हैं।
शांत स्वाभाव
इस महीने में जन्में लोग का दिमाग शांत रहता है। वो बेहद ही शांत स्वभाव के होते हैं। बहुत कम परिस्थियों में ही वो नाराज होते हैं। इनको बहुत कम गुस्सा आता है। ये लोग कला और प्रकृति के काफी नजदीक होते हैं। इन्हें घूमने में कभी नैचर से जुड़ी जगह ज्यादा पसंद होती है।
