अक्टूबर 2025 में एकादशी कब-कब है (October 2025 Ekadashi vrat list), October 2025 Ekadashi Dates: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर मास की ग्यारस यानी एकादशी तिथि को भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी का व्रत रखा जाता है। यहां आप अक्टूबर 2025 में एकादशी व्रत लिस्ट देख सकते हैं। जानें कि अक्टूबर में कौन-कौन सी एकादशी आती हैं और इस साल ये व्रत कब रखे जाएंगे।
अक्टूबर 2025 में एकादशी व्रत लिस्ट (Pic: Pinterest/AI Image)
अक्टूबर 2025 में एकादशी कब-कब है
2025 के अक्टूबर महीने में पापांकुशा एकादशी और रमा एकादशी का व्रत रखा जाता है। पापांकुशा एकादशी 2025 का व्रत 03 अक्टूबर को शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। वहीं रमा एकादशी 2025 का व्रत 17 अक्टूबर को शुक्रवार के दिन पड़ेगा।
अक्टूबर 2025 में एकादशी का पहला व्रत कब है
अक्टूबर 2025 में एकादशी का पहला व्रत पापांकुशा एकादशी (Papaknkusha Ekadashi 2025 date kab hai) के रूप में रखा जाएगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, पापांकुशा एकादशी का व्रत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यह तिथि 2 अक्टूबर को शाम 07:10 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 03 अक्टूबर को शाम 06:32 मिनट पर होगा। इस तरह उदया तिथि के आधार पर पापांकुशा एकादशी 2025 का व्रत 3 अक्टूबर को पड़ेगा।
अक्टूबर 2025 में एकादशी का दूसरा व्रत कब है
अक्टूबर 2025 में एकादशी का दूसरा व्रत रमा एकादशी (Rama Ekadashi 2025 date kab hai) के रूप में रखा जाएगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, रमा एकादशी का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यह तिथि 16 अक्टूबर को सुबह 10:35 मिनट से शुरू होकर 17 अक्टूबर को सुबह 11:12 बजे तक जारी रहेगी। इस तरह उदया तिथि के आधार पर रमा एकादशी 2025 का व्रत 17 अक्टूबर को शुक्रवार के दिन पड़ेगा।
