Numerology Horoscope 2024 In Hindi: वर्ष 2024 का वर्ष अंक 08 से प्रभावित होगा। 08 का स्वामी शनि है। 04, 05, 06 व 07 इसके मित्र अंक हैं। इस वर्ष अंकज्योतिष के हिसाब से भारत विश्व महाशक्ति बनने की तरफ अग्रसर है। राष्ट्रवाद की भावना से ओत प्रोत जनमानस अपनी विद्वता से विश्व के पटल पर छा जाएगा। मार्च के बाद विश्व के कुछ देश युद्ध की तरफ बढ़ सकते हैं लेकिन विश्व युद्ध होते होते बच जाएगा। 08 वे महीने अर्थात अगस्त में भारत चीन विवाद बढ़ेगा तथा चीन को परास्त होना पड़ेगा। पाकिस्तान भयभीत रहेगा। इस वर्ष विश्व राजनीति में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरेगा। अंक 06 यानी शुक्र का सपोर्ट आर्थिक तौर पर देश को समृद्ध करेगा। शुक्र फ़िल्म का कारक ग्रह है। अच्छी फिल्में बनेंगीं। राजनीति में भाजपा का ग्राफ बढ़ेगा। केंद्र में भाजपा पुनः आएगी तथा श्री नरेन्द्र मोदी जी पुनः देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। स्थानीय छेत्रीय दल सफल नहीं रहेंगे।
2024 अंक राशिफल
अंक 08 का स्वामीग्रह शनि है। जिस जातक का जन्म किसी भी माह तथा वर्ष में 08, 17 या 26 को हुआ है वो अंक 08 के जन्मांक के प्रभाव में आएंगे उनके लिए यह वर्ष मंगलकारी है; साथ में अंक 04, 05 ,06 व 07 अंक के जातक जो पॉलिटिक्स, आईटी, मीडिया, मेडिकल तथा प्रबंधकीय फील्ड में हैं वो बहुत ही सफल रहेंगे। जन्मांक 01 व 09 के जातक बहुत ही कर्मयोगी तथा आध्यात्मिक होते हैं। जिस भी कार्य को हाथ में लेते हैं उसको अंजाम तक पहुंचा कर के ही मानते हैं। धार्मिक गुरु होते हैं। विद्यालयों के प्रबंधक होते हैं। राजनीति के लिए यह अंक बहुत अनुकूल है। बैंकिंग, मीडिया, सिविल सेवा तथा पुलिस सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करेंगे। शनि, शुक्र तथा बुध आपस में परम मित्र है। अंक 06 इसका सबसे प्रिय मित्र अंक है। 2024 का अंक 08 है। 06 का स्वामीग्रह शुक्र इसका मित्र है। बुध, शनि व शुक्र का मित्र है।
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य सुख में केतु व शनि का प्रभाव बहुत बेहतर नहीं है। शनि, फरवरी, मार्च व नवम्बर में जन्मांक 03 व 01 तथा 02 के जातकों को थोड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। फरवरी तथा सितंबर में हेल्थ में जन्मांक 01 के लोग नेत्र रोग के प्रति सचेत रहें। शुगर तथा उदर विकार की समस्या आ सकती है। बीपी के मरीजों के लिए सितम्बर तथा दिसम्बर का महीना कष्टप्रद है।
व्यवसाय और नौकरी राशिफल
फ़िल्म, आईटी, बैंकिग व मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े जन्मांक 04, 05 व 06 के लोग इस वर्ष सफलता की प्राप्ति करेंगे। जुलाई के बाद आफिस की तरफ से विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। बैंकिंग, आई टी तथा फ़िल्म फील्ड के जातकों के लिए यह वर्ष बहुत अनुकूल है। इस वर्ष जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। अंक 05, 07 व 08 के जातक जॉब में प्रोमोशन से लाभान्वित होंगे। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में प्रोग्रेस है।
लव लाइफ और मैरिज राशिफल
इस वर्ष जन्मांक 04, 07, 05 व 09 की लव लाइफ बहुत ही सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जन्मांक 01 व 02 के जातकों को जीवन साथी को 15 फरवरी तक स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। इस वर्ष प्रेम, विवाह का रूप लेगा, इसके लिए 15 फरवरी के बाद का समय अनुकूल है। आपके लव लाइफ के लिए 15 अप्रैल से नवम्बर तक का समय बेहतर है।
व्यवसाय और आर्थिक राशिफल
जन्मांक 03, 06, 05 तथा 07 के लिए व्यवसाय इस वर्ष बेहतर है। आर्थिक स्थिति 15 फरवरी के बाद बेहतर रहनी चाहिए। जन्मांक 02, 05 व 03 के जातक जमीन व वाहन खरीद सकते हैं। धन आगमन होगा।
शुभ समय
अंक 01 के लिए 25 मार्च से सितंबर व शेष जन्मांक 04, 05, 07 व 09 के लिए 15 मई से दिसम्बर माह तक शुभ है।
उपाय
शनि को प्रसन्न करने की जरूरत है। हनुमान जी की उपासना करें। माता काली जी की उपासना करें। गणेश जी की पूजा करें। बुध व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। गाय को बुधवार व शुक्रवार को पालक व रोटी खिलाएं। समय समय पर शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक कराते रहें। दही व नदी के जल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। माता-पिता की सेवा करें। समय-समय पर वृक्षारोपण करें। अन्न दान करते रहें। जीवनसाथी का सम्मान करें। इस वर्ष का अंक स्वामी शनि शुक्र का मित्र है। जीवन साथी से हमेशा प्रेम से बोलें व समय समय पर उसके साथ धार्मिक यात्रा भी करें।
