निर्जला नहीं तो इन 3 तीन तरीकों से रख सकते हैं एकादशी व्रत, मिलेगा निर्जला के समान ही फल

Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी का व्रत सबसे कठिन माना जाता है। यदि आप निर्जला व्रत नहीं कर सकते हैं, तो आपको कुछ आसान तरीके अपना लेने चाहिए। इससे आपको व्रत का संपूर्ण फल मिल जाएगा।

Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी व्रत हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण लेकिन कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करते हुए लोग बिना अन्न और जल ग्रहण किए पूरे दिन उपवास करते हैं। मान्यता है कि इस एक दिन के व्रत का पालन करने से साल भर की सभी एकादशियों का पुण्य मिलता है। हालांकि हर व्यक्ति के लिए गर्मी के दिनों में दिनभर निर्जल रहना संभव नहीं हो सकता है। लोगों के सामने उम्र, हेल्थ प्रॉब्लम, गर्भावस्था, अत्यधिक गर्मी या अन्य हेल्थ कंडीशन होती हैं, जो काफी मुश्किल पैदा कर सकती हैं। आइए जानते हैं निर्जला एकादशी व्रत (Nirjala Ekadashi Vrat) करके के कुछ आसान तरीके जिससे व्रत आसान होगा और इसका पुण्य भी नहीं घटेगा।

Nirjala Ekadashi

निर्जला एकादशी व्रत कैसे आसान बनाएं

जल ग्रहण करके करें व्रत

यदि आपकी सेहत आपको पूरे दिन बिना पानी के रहने की अनुमति नहीं दे रही है, तो जलाहार का विकल्प अपनाया जा सकता है। इस दौरान व्यक्ति अपना पूरा दिन केवल पानी पीकर उपवास रख सकता है। इसके अलावा कुछ लोग नींबू पानी या नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं। व्रत में इस नियम को अपनाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहेगा और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी। क्योंकि यह व्रत भीषण गर्मी के दिनों में आता है, इसलिए पानी का विकल्प अपनाया जा सकता है।

End of Feed