Nirjala Ekadashi 2023 Date: मई महीने में कुल 3 एकादशी पड़ेंगी। जिनमें से एक एकादशी 1 मई में यानि आज पड़ी है। ये मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2023) है। इसके बाद 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) लगेगा और इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse 2023) के बाद दो और एकादशी पड़ेंगी। जिनमें से अपरा एकादशी (Apra Ekadashi 2023) 15 मई दिन सोमवार को पड़ेगी वहीं निर्जला एकादशी व्रत 31 मई दिन बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन गायत्री जयन्ती भी रहेगी। हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी व्रत का काफी ज्यादा महत्व माना जाता है। ये व्रत हर साल ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। जानिए निर्जला एकादशी व्रत की पावन व्रत कथा।
May 2023 Ekadashi Dates: निर्जला एकादशी और अपरा एकादशी 2023 डेट
May Ekadashi 2023 Date (मई एकादशी 2023 डेट)
| मोहिनी एकादशी | 1 मई 2023, सोमवार |
| अपरा एकादशी | 15 मई 2023, सोमवार |
| निर्जला एकादशी | 31 मई 2023, बुधवार |
Nirjala Ekadashi Vrat Katha (निर्जला एकादशी व्रत कथा)
एक बार पाण्डु पुत्र भीम ने महर्षि वेद व्यास जी से पूछा- हे परम आदरणीय मुनिवर! मेरे परिवार के सभी लोग एकादशी व्रत करते हैं और वे मुझे भी ये व्रत करने के लिए कहते हैं। लेकिन मैं भूखा नहीं रह सकता हूं अत: आप मुझे बिना उपवास किए एकादशी का फल कैसे प्राप्त करें इस बारे में बताएं।
भीम के अनुरोध पर वेद व्यास जी ने कहा- पुत्र तुम सिर्फ निर्जला एकादशी का व्रत करो। इस दिन अन्न और जल दोनों का त्याग करना होता है। जो भी मनुष्य इस एकादशी के सूर्योदय से द्वादशी तिथि के सूर्योदय तक बिना खाये पिये रहता है और पूरी श्रद्धा से निर्जला व्रत का पालन करता है, उसे साल में आने वाली सभी एकादशी का फल इस एक एकादशी के व्रत से प्राप्त हो जाता है। महर्षि वेद व्यास के कहने अनुसार भीमसेन निर्जला एकादशी व्रत का पालन करने लगे।
Ekadashi Daan Significance (निर्जला एकादशी पर दान का महत्व)
एकादशी का व्रत रख अन्न, जल, वस्त्र, आसन, जूता, छतरी, पंखी और फल आदि का दान करना चाहिए। कहते हैं निर्जला एकादशी पर कलश का दान करने से वर्ष भर की एकादशियों का फल प्राप्त हो जाता है। साथ ही इस एक एकादशी व्रत को करने से अन्य एकादशियों पर अन्न खाने के दोष से भी मुक्ति मिल जाती है। इस व्रत से दीर्घायु और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
