नववर्ष 2026 के पहले दिन अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, पूरा साल रहेगा शानदार

New Year 2026 Astrological Remedies: नए साल की शुरुआत के पहले दिन अगर आप राशि के अनुसार कुछ उपायों को कर लेते हैं तो आपका पूरा साल शानदार रह सकता है, क्योंकि ये उपाय आपके साल भर काम आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि नए साल की शुरुआत कैसे करें?

New Year 2026 Astrological Remedies: नया साल 2026 की शुरुआत 1 जनवरी को बेहद शुभ संयोगों के साथ हो रही है। इस दिन धनु राशि में सूर्य, शुक्र, मंगल और बुध की चतुर्ग्रही युति बनी हुई है, जो धन, साहस, बुद्धि और सुख की वर्षा करवाती है। साथ ही रोहिणी नक्षत्र और रवि योग का प्रभाव पूरे साल सकारात्मक ऊर्जा देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नववर्ष के पहले दिन राशि अनुसार विशेष उपाय करने से ग्रहों की कृपा प्राप्त होती है और साल भर सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए सरल और प्रभावी उपाय, जो आपके साल को शानदार बना देंगे।

नववर्ष के पहले दिन कर लें ये उपाय

नववर्ष के पहले दिन कर लें ये उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए नए साल की शुरुआत ऊर्जावान रहेगी। 1 जनवरी को लाल कपड़े पहनकर हनुमान जी को लाल फूल और सिंदूर चढ़ाएं। 'ओम हं हनुमते नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे साहस बढ़ेगा और रुके कार्य पूरे होंगे।

End of Feed