1st January Puja: नए साल में ऐसे करें भगवान सूर्य नारायण की पूजा, पूरा साल बीतेगा खुशहाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 01:22 AM IST

1st January Surya Dev Puja: इस बार नए साल 2023 में साल की शुरुआत रविवार के दिन से हो रही है, जोकि भगवान सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित होता है। यदि आप साल की शुरुआत भगवान सूर्य देव की पूजा-उपासना के साथ करेंगे तो आपका पूरा साल शुभ रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • हमेशा तांबे के लोटे से ही दें सूर्य देव को अर्घ्य
  • सूर्य देव को कहा जाता है यश, कीर्ति, स्वास्थ्य और प्रगित का कारक
  • नए साल के पहले दिन रिववार को करें सूर्य नारायण की पूजा

New Year 2023, 1st January Surya Dev Puja: नए साल में सभी पूजा-पाठ कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं हैं। क्योंकि साल के पहले दिन भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने से पूरा वर्ष शुभ व्यतीत होता है और संकटों का सामना नहीं करना पड़ता। नए साल के दिन को बहुत ही खास माना जाता है। इस बार नए साल 2023 की शुरुआत रविवार के दिन से हो रही है। यानी साल की पहली तारीख 1 जनवरी 2023 रविवार पड़ रही है। रविवार का दिन और रविवार की पूजा का संबंध भगवान सूर्य नारायण से होता है। ऐसे में नए साल के दिन यदि आप भगवान सूर्य की पूजा करते हैं तो इससे आपका पूरा वर्ष खुशहाल बीतेगा। जानते हैं नए साल के पहले रविवार के दिन कैसे करें भगवान सूर्य नारायण की पूजा।

1st january puja.

न्यू ईयर 2023 में करें सूर्यदेव की पूजा, पूरा साल रहेगा हैप्पी

सूर्य देव की पूजन विधि

सूर्यदेव की पूजा के लिए हमेशा तांबे के पात्र का ही प्रयोग करें। तांबे के लोटे में लाल चंदन, अक्षत और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और एक घी का दीपक भी जलाएं। भगवान को जल देते समय ही जल की धारा से सूर्य देव के दर्शन करें। इसके बाद 'ऊँ सूर्याय नम:' मंत्र का जाप कर भगवान सूर्य को प्रणाम करें। सूर्य देव को अर्घ्य देते समय अपनी दोनों भुजाओं को इतना ऊपर उठाएं कि जल की धारा में सूर्य का प्रतिबिंब दिखाई पड़े।

सूर्य देव की पूजा में ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ भास्कराय नम:, ऊँ आदित्याय नमः, ऊँ दिनकराय नमः, ऊँ दिवाकराय नमः, ऊँ खखोल्काय स्वाहा इन मंत्रों का जाप करें। इस दिन शुभ फल की प्राप्ति के लिए सूर्य देव से संबंधित चीजें जैसे-तांबा, पीले या लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, माणिक्य रत्न, लाल चंदन आदि चीजों का दान अपने सामर्थ्यनुसार जरूर करें।

End of Feed