भयंकर परेशानी और पीड़ा से मुक्ति दिलाएगी बसंत पंचमी, पूरे दिन में कभी भी कर लें ये शक्तिशाली स्तोत्र

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 23, 2026, 03:00 PM IST

Benefits of Neel Saraswati Stotra: अगर आप परेशान हैं या आप भारी नुकसान से जूझ रहे हैं तो आज 23 जनवरी बसंत पंचमी का दिन आपको इस परेशानी से निकाल सकता है। माना जाता है कि अगर इस दिन व्यक्ति नील सरस्वती स्तोत्र का पाठ करता है तो बड़ी से बड़ी आपत्ति भी दूर हो जाती है। आइए जानते हैं कि यह स्तोत्र क्या है और इसका पाठ कैसे करें ?

Benefits of Neel Saraswati Stotra: किसी भी प्रकार की दिक्कत को अगर आप अपनी लाइफ में फेस कर रहे हैं। चाहे वह शारीरिक हो, पारिवारिक हो या मानसिक हो। कैसी भी दिक्कत हो, उसका अंत आप बसंत पंचमी के दिन कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक स्तोत्र का पाठ करने की आवश्यकता है। यह स्तोत्र इतना ज्यादा शक्तिशाली है कि इसके सामने किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं ठहर सकती है। इस नील सरस्वती स्तोत्र है, जो माता सरस्वती का उग्र रूप है। आइए जानते हैं कि नील सरस्वती स्तोत्र क्या है और इसका पाठ करने के क्या लाभ है।

नील सरस्वती स्तोत्र

नील सरस्वती स्तोत्र

क्या है नील सरस्वती स्तोत्र?

नील सरस्वती स्तोत्र मां सरस्वती के उग्र और तांत्रिक स्वरूप को समर्पित एक अत्यंत प्रभावशाली स्तोत्र है। नील सरस्वती को मां तारा के नाम से जाना जाता है। मां तारा 10 महाविद्याओं में से एक हैं। तंत्र साधना में इनका विशेष स्थान माना गया है। सामान्य रूप से मां सरस्वती को ज्ञान, संगीत और वाणी की देवी माना जाता है, जबकि नील सरस्वती उनका वह स्वरूप हैं जो अज्ञान, शत्रु बाधा, भय और मानसिक जड़ता का नाश करता है।

End of Feed