Navratri Vrat Niyam 2023 (Navratri Fast Rules 2023): शारदीय नवरात्रि पर्व मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान कई लोग मां को प्रसन्न करने के लिए पूरे नौ दिन तक व्रत रखते हैं और विधि विधान मां की उपासना करते हैं। साल 2023 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो गई है और इसका समापन 24 अक्टूबर को होगा (Navratri Vrat Kaise Kare)। अगर आप पहली बार नवरात्रि के व्रत रखने जा रहे हैं तो जरूर जान लें इस व्रत के कुछ जरूरी नियम। जिससे नवरात्रि व्रत में न हो कोई गलती (How To Do Navratri Vrat)।
Navratri Fast Rules In Hindi
नवरात्रि व्रत के नियम (Navratri Fast Rules 2023)
- अगर नवरात्रि के 09 दिनों तक व्रत रखना चाहते हैं तो सबसे पहले तन और मन से पवित्र हो जाएं और फिर नवरात्रि के पहले दिन यानि प्रतिपदा तिथि पर शुभ मुहूर्त में इस व्रत का संकल्प लें।
- यदि आप 09 दिन व्रत नहीं रख सकते हैं तो आप नवरात्रि के पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हुए भी देवी की उपासना कर सकते हैं।
- व्रत का संकल्प लेने के बाद नवरात्रि के पहले ही दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करें और पवित्र मिट्टी में जौ बो दें।
- नवरात्रि का व्रत रखने वाले साधकों को घर के ईशान कोण, पूर्व या फिर उत्तर दिशा में बैठकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
- नवरात्रि का व्रत रखने वाले व्यक्ति को व्रत के आखिरी दिन नौ कन्याओं को देवी दुर्गा के नौ स्वरूप मानकर उनकी पूजा करनी चाहिए। इसे कन्या पूजन कहते हैं।
- नवरात्रि का व्रत करने वाले को तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए और पूरी तरह से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
- नवरात्रि व्रत रखने वाले साधक को भूलकर भी किसी की निंदा या चुगली नहीं करनी चाहिए।
- यदि आप नवरात्रि के 09 दिनों व्रत रखने जा रहे हैं तो इस दौरान बाल और नाखून न काटें।
- नवरात्रि व्रत में अन्न की बजाय फलाहार का सेवन करना चाहिए।
गर्भवती महिलाएं कैसे रखें नवरात्रि व्रत (Navratri Fast For Pregnant Lady)
नवरात्रि के उपवास में फलाहार खाकर व्रत किया जाता है ऐसे में गर्भवती महिलाओं को ये व्रत रखने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी ही नहीं बल्कि शिशु की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आप चाहे तो मां की पूजा आदि कर सकती है। अगर बहुत जरूरी है तो आप पहली और आखिरी नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि व्रत के दौरान बिल्कुल भी भूखे न रहें।
जलाएं अखंड ज्योत (Navratri Akhand Jyoti Niyam)
जो लोग शारदीय नवरात्रि का व्रत करते हैं उन्हें अपने घर में पूरे नौ दिन तक अखंड ज्योत जलाकर रखनी चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। साथ ही नवसुबह-शाम मां दुर्गा की पूजा और आरती करनी चाहिए।
