Navratri 2024 Date: शारदीय नवरात्रि कब से कब तक रहेगी, जानिए नवरात्रि की सभी तिथियां, नौ देवियां और नौ रंग की लिस्ट

Navratri 2024 Date October: अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि मनाई जाएगी। इस नवरात्रि का खास महत्व माना जाता है। इसकी शरुआत अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और समाप्ति नवमी तिथि पर। चलिए जानते हैं इस साल शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही है।

Shardiya Navratri 2024 Date October: अश्विन महीने में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। क्योंकि ये नवरात्रि शरद ऋतु के आगमन पर मनाई जाती है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की उपासना की जाती है। चैत्र नवरात्रि की तरह के शारदीय नवरात्रि का भी विशेष महत्व माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में ही भगवान राम ने देवी शक्ति की उपासना कर राक्षस रावण का वध किया था। इसलिए नवरात्रि के आखिर में दशहरा (Dussehra 2024) पर्व मनाया जाता है। जिसे विजयादशमी (Vijayadashami 2024) के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं नवरात्रि कब से शुरू हो रही है, कब कौन सा नवरात्र पड़ेगा और नवरात्रि के नौ रंग क्या है (Navratri Ke Nine Rang), इस बार माता की सवारी क्या रहेगी।

Navratri 2024 Date

Navratri 2024 Date October

नवरात्रि कब से शुरू है 2024 (Navratri 2024 Start Date)

नवरात्रि इस साल 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है और इसकी समाप्ति 12 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के साथ होगी। 10 अक्टूबर को महा अष्टमी और 11 अक्टूबर को महा नवमी मनाई जाएगी।

End of Feed