Navratri Dos And Dont's 2024: शारदीय नवरात्रि में क्या करें क्या नहीं? जानिए नियम और महत्व

Navratri Dos And Dont's 2024: देवी पुराण में नवरात्रि के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। शास्त्रों में इस समय कुछ चीजों को करने की मनाही की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि के दौरान क्या करें क्या नहीं।

Navratri Dos And Dont's 2024: सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का बहुत ही खास महत्व है। ये त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल इस पर्व की शुरुआत 3 अक्तूबर 2024 से हो रही है। वहीं इसका समापन 12 अक्तूबर 2024 को होगा। नवरात्रि के नौ दिन माता रानी की पूजा को समर्पित होते हैं। नवरात्रि के नौ दिन तक सच्चे मन से माता की भक्ति करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त नवरात्रि में नौ दिन तक माता रानी के हर रूप की विधिवत पूजा करता है, माता उसकी हर मनोकामना की पूर्ति करते हैं। शास्त्रों में नवरात्रि के समय के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Navratri Dos (नवरात्रि में क्या करें)

  • शारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योत जलाएं और दीपक का ध्यान रखें।
  • इस समय में माता रानी की विधिवत पूजा करें और मंत्र जाप करें।
  • नवरात्रि के दिन सुबह और शाम आरती करें।
  • नवरात्रि के समय में अपने घर में सात्विक भोजन ही बनाएं।
  • शारदीय नवरात्रि के दौरान घर में अच्छे से साफ सफाई रखनी चाहिए।

End of Feed