28 सितंबर नवरात्रि के 6वें दिन कर लें ये 3 उपाय, मां कात्यायनी दूर कर देंगी आपकी सारी समस्याएं

Navratri 2025: 28 सितंबर शारदीय नवरात्रि का 6वां दिन है। इस दिन माता कात्यायनी का पूजन किया जाता है। माता कात्यायनी को साहस, शक्ति और सौंदर्य की देवी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ आसान से उपायों को करने से माता जीवन में आने वाली बाधाओं का सरलता से दूर कर देती हैं। इसके साथ ही देवी हर प्रकार के कष्टों से भक्त की रक्षा करती हैं।

Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 का छठा दिन 28 सितंबर को है। यह दिन माता दुर्गा के छठे स्वरूप माता कात्यायनी को समर्पित है। 'मार्कण्डेय पुराण' के अंतर्गत 'दुर्गा सप्तशती' में माता कात्यायनी को साहस, शक्ति और सौंदर्य की देवी बताया गया है। ऋषि कात्यायन की तपस्या से प्रकट होने के कारण माता का नाम कात्यायनी पड़ा था।

devi katyayni

pic credit- Canva

माता कात्यायनी का स्वरूप स्वर्णिम आभा वाला है, जो चार भुजाओं से सुशोभित है। उनके एक हाथ में तलवार, दूसरे में कमल का फूल, तीसरा अभय मुद्रा और चौथा वरदमुद्रा में होता है। वे सिंह पर सवार होती हैं, जो निर्भीकता का प्रतीक है। मान्यता है कि माता कात्यायनी की पूजा से विवाह में बाधाएं, स्वास्थ्य समस्याएं, शत्रु भय और आर्थिक कठिनाइयां दूर होती हैं।

End of Feed