वैदिक ज्योतिष के अनुसार नाम के पहले अक्षर का हमारे जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। हिंदू धर्म में तो बच्चे के जन्म के बाद सबसे पहले नामकरण संस्कार ही किया जाता है। ज्योतिष की मानें तो व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ बता सकता है। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करेंगे जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां पति और ससुराल के भाग्यशाली साबित होती है। जानिए इन अक्षरों के बारे में...
अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं इन नाम की लड़कियां
D अक्षर के नाम वाली लड़कियां: ज्योतिष अनुसार जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर D होता है वो बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। ये लड़कियां अपने परिवार वालों से काफी प्यार करती हैं। बड़े-बुजुर्गों क सम्मान करती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है। ये अपने पति और ससुराल वालों के लिए काफी लकी साबित होती हैं।
L अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है। उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है। ये अपने ससुराल वालों के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती है। ये हर परिस्थिति में अपने आप को तुरंत ही ढाल लेती हैं।
M अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो ससुराल पक्ष और पति के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये काफी मिलनसार स्वभाव की होती है तुरंत ही किसी को भी अपना बना लेती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये अपने दम पर अलग मुकाम हासिल करती हैं। जिस घर में ये शादी करके जाती हैं वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
