भक्तों की श्रद्धा का खास केन्द्र है नैना देवी मंदिर, नवरात्रि में उमड़ी भक्तों की भीड़, मां के जयकारे से गूंजा हिमालय

Naina Devi Shaktipeeth in Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रों पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सुबह की आरती, वेद-मंत्रों के उच्चारण और जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा है। मान्यता है कि यहां माता सती के नेत्र गिरे थे, इसलिए यह 51 शक्तिपीठों में शामिल है।

Naina Devi Shaktipeeth in Himachal Pradesh: हिमाचल की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित श्रद्धा का केंद्र और शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रों में सुबह की मंगल आरती और वेद-मंत्रों के उच्चारण से पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में गूंज रहा है। श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे है। श्री नैना देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में है नवरात्रों के अवसर पर यहां आस्था का महाकुंभ बन गया है।

naina devi mandir in bilaspur

श्री नैना देवी शक्तिपीठ (pic: Shri Naina Devi Ji official website)

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल समेत देश के अन्य हिस्सों से श्रद्धालुओं के जत्थे मंदिर पहुंच रहे है। मंदिर प्रांगण में जयकारों की गूंज और घंटियों की मधुर ध्वनि ने भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया है। भक्त यहां न केवल दर्शन के लिए आ रहे है बल्कि परंपरा के अनुसार श्री नैना देवी धाम से ज्योति लेकर भी जा रहे है। ये ज्योति भक्त अपने घरों में नवरात्रों के दौरान जलाकर रखते है। मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में श्रद्धालु आहुति भी डाल रहे है।

End of Feed