Chhath Puja Nahay Khay 2026 Today: आज नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ का महापर्व, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत के कठिन नियम

Nahay Khay Chhath Puja 2026 Today Timing & Vidhi: ​​4 दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत आज 13 नवंबर 2026 से हो गई है। चलिए जानें छठ के पहले दिन के महत्व, शुभ मुहूर्त और विधि आदि के बारे में।

Nahay Khay Chhath Puja 2026 Today Timing & Vidhi: छठ पूजा एक प्रमुख और कठिन लोक आस्था का महापर्व है, जो मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। लगातार 4 दिनों तक छठ पूजा का महापर्व चलता है, जिस दौरान भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। साथ ही करीब 36 घंटे का निर्जला उपवास रखना होता है, जिस दौरान कुछ भी खाने और पीने की मनाही होती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 13 नवंबर 2026, शुक्रवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। छठ का पहला दिन नहाय-खाय कहलाता है। इस दिन कद्दू-भात की सब्जी बनाई जाती है और जमीन पर बैठकर भोजन किया जाता है। यहां पर आप विस्तार से छठ के पहले दिन नहाय-खाय के महत्व, शुभ मुहूर्त, विधि और अन्य जरूरी बातों के बारे में जानेंगे।

छठ का पहला दिन आज नहाय-खाय

छठ का पहला दिन आज नहाय-खाय

नहाय-खाय की पूजा का शुभ मुहूर्त

नहाय-खाय के दिन स्नान आदि कार्य सूर्योदय से पहले करने चाहिए। आज 13 नवंबर 2026 को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर हुआ। इसके बाद पूजा और व्रत का संकल्प ब्रह्म मुहूर्त में लेने का विधान है। आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:56 से सुबह 5:49 बजे तक था। वहीं, खाना बनाने के लिए अभिजित मुहूर्त शुभ है। आज सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा।

End of Feed