कालसर्प दोष से मुक्ति दिलाएगी नागपंचमी की ये विशेष पूजा, जानिए करने की विधि और नियम

Nag Panchami Kaalsarp Dosh Puja 2026 : हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन पूजन करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

Nag Panchami Kaalsarp Dosh Puja 2026 : सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि इस बार 17 अगस्त 2026, सोमवार को है। इस बार पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम 4 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 17 अगस्त की शाम 5 बजे तक रहेगी। पंचांग गणना में 17 अगस्त को सुबह 6 बजकर 6 मिनट से 8 बजकर 38 मिनट तक पूजन का शुभ मुहूर्त रहेगा।

Nag Panchami Kaalsarp Dosh Puja 2026   कालसर्पदोष से मुक्ति के उपाय

कालसर्पदोष से मुक्ति के उपाय

नागपंचमी का दिन नागदेवताओं की आराधना के लिए विशेष माना गया है। धार्मिक ग्रंथों में श्रावण शुक्ल पंचमी पर नागों के पूजन का विधान मिलता है। गरुड़ पुराण में श्रावण की शुक्ल पंचमी पर वासुकि, तक्षक, कालिय, मणिभद्र, ऐरावत, धृतराष्ट्र, कर्कोटक और धनंजय जैसे नागों का घृत आदि से स्नान कराने और उनकी पूजा करने का उल्लेख है। इस पूजा से परिवार को सर्पभय से रक्षा मिलती है। वहीं, ज्योतिषीय परंपरा में राहु को नाग का सिर और केतु को नाग की पूंछ माना जाता है।

End of Feed