Nag Panchami 2026 Puja Vidhi: नाग पंचमी की पूजा विधि, कैसे करें नाग पंचमी पर पूजन, यहां पढ़ें पूरी विधि स्टेप-बाय-स्टेप

Nag Panchami 2026 Puja Vidhi: सावन के तीसरे सोमवार पर नाग पचंमी भी है। इस दिन नागदेवता का पूजन विशेष मानाजाता है। आइए जानते हैं कि नागदेवता के पूजन की विधि क्या है।

Nag Panchami 2026 Puja Vidhi: सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार नाग पंचमी 17 अगस्त 2026 को है। इस दिन सावन का तीसरा सोमवार भी है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन भगवान शिव और नागदेवता की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। घर पर पूजा करने वाले श्रद्धालु भगवान शिव के साथ नागदेवता का विधिपूर्वक पूजन कर सकते हैं।

Nag Panchami 2026 Puja Vidhi  नाग पंचमी की पूजा विधि

नाग पंचमी की पूजा विधि

पूजा के लिए मिट्टी, धातु या लकड़ी के नागदेवता की प्रतिमा रखी जा सकती है। नागदेवता का चित्र भी बनाया जा सकता है। प्रत्यक्ष जीवित सांप की पूजा करने या उसे दूध पिलाने की आवश्यकता नहीं है। पूजा प्रतीकात्मक रूप से नागदेवता की प्रतिमा या चित्र के सामने ही करनी चाहिए।

End of Feed