Nag Panchami 2023 Date and Time: नाग पंचमी 2023 में कब है, नोट करें नाग पंचमी की डेट और टाइम का ये खास संयोग

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Feb 18, 2023, 01:11 PM IST

Nag Panchami 2023 Date and Time in India (नाग पंचमी 2023 में कब मनाई जाएगी): शिवजी के प्रिय मास सावन में नाग पंचमी का त्योहार आता है। महाशिवरात्रि के बाद भोले के भक्त अब सावन मास में उनकी पूजा की तैयारी में लग जाएंगे। इसी मास में नाग पंचमी भी मनाई जाती है। देखें 2023 में नाग पंचमी कब है।

Nag Panchami 2023 Date and Time: भगवान शिव की पूजा महाशिवरात्रि पर पूरी आस्था और भक्ति के साथ की जाती है। भोले के भक्त जहां इस पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं, वहीं उनका ध्यान इस बात पर भी होता है कि इसके बाद सावन मास कब लगेगा और भोले के नाग की पूजा का पर्व नाग पंचमी कब मनाई जाएगी। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि नाग पंचमी 2023 में कब मनाई जाएगी और क्या है नाग पंचमी 2023 की डेट और मुहूर्त।

Nag panchami 2023 date

Nag Panchami 2023 Date and Time in India: नाग पंचमी 2023 में कब है

When is Nag Panchami in 2023

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी के रुप में मनाया जाता है। 2023 में नाग पंचमी का पर्व 21 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता की विधि विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता अनुसार नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से व्यक्ति को साप के डसने का भय नहीं होता। हिंदू धर्म में नाग को भगवान शंकर का प्रतीक माना जाता है इसलिए भोले के भक्त इस पर्व को पूरी आस्था के साथ मनाते हैं।

End of Feed