Mulank 8 Ka Bhavishya 2025: जानिए महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों के लिए नया साल कैसा रहेगा

Mulank 8 Ka Bhavishya 2025, मूलांक 8 वार्षिक अंक राशिफल 2025, Mulank 8 Yearly Numerology Horoscope 2025 in Hindi: जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर शनि का विशेष प्रभाव रहता है। जानिए 2025 इस मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

Mulank 8 Ka Bhavishya 2025, मूलांक 8 वार्षिक अंक राशिफल 2025, Mulank 8 Yearly Numerology Horoscope 2025 in Hindi: जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष किसी भी माह दिनांक 08, 17, 26 को हुआ है वो अंक 08 के जन्मांक में आएंगे। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। शनि न्याय, तंत्र, अध्यात्म व आत्मबल में वृद्धि करता है। जॉब व राजनीति में सफलता देता है। आध्यात्मिक प्रसिद्धि प्रदान करता है। शनि धन तथा धर्म दोनों प्रदान करता है। यह चल तथा अचल संपत्ति देता है। इस अंक के जातक सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं। वकालत, फ़िल्म, पत्रकारिता, सिविल सेवा, राजनीति, प्रबंधन तथा मेडिकल सम्बंधित व्यवसाय में यह जातक बहुत ही सफल होते हैं। इस वर्ष जन्मांक 08 के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे। व्यवसाय तथा जॉब में सफल रहेंगे।यह वर्ष इनका उन्नतिकारक है। 2025 अंक 09 से प्रभावित रहेगा। अंक 09 स्वामी ग्रह मंगल है।

Mulank 8 Yearly Numerology Horoscope 2025

Mulank 8 Yearly Numerology Horoscope 2025

मूलांक 8 का स्वास्थ्य 2025 (Mulank 8 Health Rashifal 2025)

यह वर्ष 2025 हेल्थ की दृष्टि से 17 फरवरी के बाद बहुत ही बहुत बेहतर रहेगा। जनवरी, फरवरी, अप्रैल व जून माह में हेल्थ से समस्या आ सकती है।ब्लड प्रेशर तथा हार्ट के मरीज एलर्ट रहेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहने का समय है। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

End of Feed