Mulank 1 Ka Bhavishya 2025, मूलांक 1 अंक राशिफल 2025, Mulank 1 Numerology Horoscope 2025, Mulank 1 Yearly Numerology Horoscope 2025 in Hindi: जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष किसी भी माह दिनांक 01, 10, 19 या28 को हुआ है वो अंक 01 के जन्मांक में आएंगे। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य आत्मबल में वृद्धि करता है। राजनीति में सफलता देता है। सूर्य प्रसिद्धि प्रदान करता है। भूमि तथा धन प्रदान करता है। यह चल तथा अचल संपत्ति देता है। 2025 का अंक 09 अंक 01 का परम मित्र अंक है। इस अंक के जातक सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं।सेना, पुलिस, सिविल सेवा, राजनीति, प्रबंधन तथा जमीन सम्बंधित व्यवसाय में यह जातक बहुत ही सफल होते हैं। इस वर्ष जन्मांक 01 के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे।व्यवसाय तथा जॉब में सफल रहेंगे। यह वर्ष 2025 इनका उन्नतिकारक है।
Mulank 1 Varshik Rashifal 2025
मूलांक 1 का स्वास्थ्य 2025 (Mulank 1 Health Rashifal 2025)
यह वर्ष हेल्थ की दृष्टि से शुरू में मध्यम फिर बेहतर रहेगा। बोन, रक्त विकार तथा न्यूरो समस्या आ सकती है। ब्लड प्रेशर तथा शुगर के लोग एलर्ट रहेंगे।फरवरी तक का समय स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का है।
मूलांक 1 करियर 2025 (Mulank 1 Career Rashifal 2025)
यह वर्ष जॉब व व्यवसाय में उन्नति का है। मीडिया, फ़िल्म,टीवी, मैनेजमेंट तथा ला फील्ड से सम्बद्ध लोग खूब सफल रहेंगे। इस वर्ष बैंकिंग,आईटी व मीडिया से सम्बंधित जॉब में परिवर्तन दिखा रहा है। प्रशासनिक सेवा से जुड़े जातक बहुत ही सफल रहेंगे। अप्रैल से जुलाई तक का समय थोड़ा संघर्ष का है।मार्च,अगस्त, सितम्बर व नवम्बर तक का समय बहुत शानदार है। यदि जॉब चेंज करना चाहते हैं तो 23 मार्च से 27 जून तक का समय बेहतर है।
मूलांक 1 प्रेम और वैवाहिक जीवन 2025 (Mulank 1 Love Life 2025)
आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। इस वर्ष 10 जनवरी से सितम्बर के मध्य प्रेम की परिणती विवाह योग्य जातकों के लिये विवाह में है। आपका वैवाहिक जीवन इस वर्ष बहुत ही बेहतर रहेगा।
मूलांक 1 आर्थिक जीवन 2025 (Mulank 1 Finance Rashifal 2025)
यह वर्ष धन की प्राप्ति का है। इस वर्ष आप जमीन या मकान खरीद सकते हैं। इस जन्मांक के जातक मार्च से जून फिर जुलाई से नवम्बर तक धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे।
मूलांक 1 शुभ समय 2025 (Mulank 1 Shubh Samay 2025)
फरवरी तक का समय संघर्ष रहेगा। मार्च, जून,अगस्त व नवम्बर शुभ माह है।
मूलांक 1 उपाय 2025 (Mulank 1 Upay 2025)
प्रतिदिन सूर्य भगवान को जल दे। प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें। अन्न दान करते रहें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। गायत्री मंत्र का जप करें। गाय को गुड़ खिलाएं। सूर्य के बीज मंत्र का जप करते रहें।
यहां देखें अंक ज्योतिष राशिफल 2025 मूलांक अनुसार (Numerology Horoscope 2025 In Hindi)
राशि अनुसार वार्षिक राशिफल 2025
