Moonrise Today Timing 29 June 2026: आज 29 जून 2026, सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा है। पूर्णिमा का चांद हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन कई श्रद्धालु पूर्णिमा व्रत रखते हैं, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, वहीं रात में चंद्रमा को अर्घ्य भी दिया जाता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आज चांद कब निकलेगा और पूर्णिमा का चांद कितने बजे दिखाई देगा? अगर आप भी आज चंद्र दर्शन का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां जानिए चंद्रोदय का समय और इससे जुड़ी जरूरी जानकारी।
आज ज्येष्ट पूर्णिमा का चांद कितने बजे निकलेगा यहां से लें पूरी जानकारी।
आज 29 जून चांद कब निकलेगा
पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जो 30 जून की सुबह तक रहेगी। पूर्णिमा होने की वजह से आज का चांद पूरे आकार में और सामान्य दिनों की तुलना में अधिक चमकीला दिखाई देगा। मौसम साफ रहने पर शाम के समय चंद्रमा आसानी से देखा जा सकेगा। पंचांग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज चंद्रोदय शाम 7 बजकर 11 मिनट पर होगा। अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जुलाई महीने में कौन से पड़ेंगे व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट
आज 29 जून 2026 को देश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय
| शहर | चंद्रोदय का समय |
|---|---|
| दिल्ली (NCR) | शाम 7:11 PM |
| नोएडा में चांद कब निकलेगा | शाम 7:10 PM |
| गुरुग्राम में चांद कब निकलेगा | शाम 7:12 PM |
| गाजियाबाद में चांद कब निकलेगा | शाम 7:10 PM |
| फरीदाबाद में चांद कब निकलेगा | शाम 7:12 PM |
| मुंबई में चांद कब निकलेगा | शाम 7:34 PM |
| पुणे में चांद कब निकलेगा | शाम 7:31 PM |
| अहमदाबाद में चांद कब निकलेगा | शाम 7:28 PM |
| जयपुर में चांद कब निकलेगा | शाम 7:20 PM |
| लखनऊ में चांद कब निकलेगा | शाम 6:57 PM |
| वाराणसी में चांद कब निकलेगा | शाम 6:47 PM |
| पटना में चांद कब निकलेगा | शाम 6:35 PM |
| कोलकाता में चांद कब निकलेगा | शाम 6:09 PM |
| भोपाल में चांद कब निकलेगा | शाम 7:09 PM |
| हैदराबाद में चांद कब निकलेगा | शाम 7:12 PM |
| बेंगलुरु में चांद कब निकलेगा | शाम 7:07 PM |
| चेन्नई में चांद कब निकलेगा | शाम 6:51 PM |
| चंडीगढ़ में चांद कब निकलेगा | शाम 7:16 PM |
नोट: शहर की भौगोलिक स्थिति के कारण चंद्रोदय के समय में 2-5 मिनट तक का अंतर हो सकता है। समय स्थानीय पंचांग और खगोलीय गणनाओं पर आधारित है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आषाढ़ी अमावस्या 2026 में कब है, जानें डेट और टाइम, पितरों के लिए क्या उपाय करें
ज्येष्ठ पूर्णिमा का चांद क्यों माना जाता है खास
पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में दिखाई देता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चंद्र दर्शन करना शुभ माना जाता है। कई श्रद्धालु चंद्रमा को जल अर्पित करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा, दान-पुण्य और सत्यनारायण कथा का भी विशेष महत्व बताया गया है। आज पूर्णिमा तिथि होने के कारण यह दिन पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों के लिए शुभ माना गया है।
