गोल्डन पीरियड साबित होंगे ये दो दिन, इन 5 राशियों को महालाभ देंगे चंद्रमा

Chandra Gochar in Gemini : 26 फरवरी को चंद्रमा ने मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। यहां पर चंद्रमा करीब दो दिनों तक विराजमान रहने वाले हैं। ये दो दिन कुछ राशि वालों के लिए गोल्डन पीरियड साबित होंगे। इन राशि वालों को इससे बंपर लाभ होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं, जिनको लाभ होगा?

Chandra Gochar in Gemini : 26 फरवरी की सुबह 12 बजकर 54 मिनट पर चंद्रमा ने मिथुन राशि में गोचर करके यहां पहले से विराजमान गुरु के साथ युति बना ली। जब चंद्रमा और गुरु एक ही राशि में मिलते हैं, तब गजकेसरी योग का निर्माण होता है। ज्योतिष में इसे अत्यंत शुभ योग माना गया है। यह योग बुद्धि, सम्मान, अवसर, आर्थिक वृद्धि और सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला माना जाता है।

चंद्रमा के गोचर से किन राशियों को लाभ होगा?

चंद्रमा के गोचर से किन राशियों को लाभ होगा?

मिथुन एक वायु तत्व की राशि है, जिसका संबंध संचार, व्यापार, लेखन, मीडिया, शिक्षा और नेटवर्किंग से है। गुरु ज्ञान और विस्तार का कारक है, जबकि चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। इन दोनों की युति से निर्णय क्षमता मजबूत होती है और सही समय पर सही अवसर मिलने की संभावना बढ़ती है। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ फलदायी हो सकता है।

End of Feed