Mohini Ekadashi 2023 Date, Puja Timings: मोहिनी एकादशी 2023 कब है? जानिए डेट, मूहर्त, पारण व भद्राकाल का समय

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 30, 2023, 08:50 PM IST

Mohini Ekadashi Vrat 2023 Date, Time, Puja Muhurat: मोहिनी एकादशी व्रत प्रतिवर्ष वैशाख शुक्ल एकादशी तिथि को होती है। इसबार मोहिनी एकादशी पर भद्रा का साया है। ऐसे में पूजा किस समय करना शुभ होगा, आइए जानते हैं मोहिनी एकादशी व्रत की पूजा मुहूर्त, डेट और पारण समय।

Mohini Ekadashi 2023 Date, Time, Muhurat, Significance: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। यह हर महीने दो बार आती है। लेकिन, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी का खास महत्व है। कहते हैं सृष्टि को असुरों से बचाने के लिए भगवान विष्णु ने इसी दिन मोहिनी का अवतार लिया था। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी रूप की आराधना का विधान है। कहते हैं इस दिन मोहिनी एकादशी व्रत रखने से समस्त पाप और दुखों का नाश होता है और धन-सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इतना ही नहीं, इस व्रत को रखने से हजार गौ दान का पुण्य भी मिलता है। तो आइए जानते हैं मोहिनी एकादशी व्रत की डेट, मुहूर्त और महत्व।

Mohini ekadashi 2023, Mohini ekadashi date puja timing, Mohini ekadashi mahurat vidhi

Mohini ekadashi vrat 2023 date, muhurat in hindi mohini ekadashi kab hai puja timings, importance

मोहिनी एकादशी 2023 कब है? (Mohini Ekadashi 2023 Date)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, यह व्रत 1 मई 2023, सोमवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को हजार गौदान का फल मिलता है।

मोहिनी एकादशी 2023 मुहूर्त (Mohini Ekadashi 2023 Muhurat)

एकादशी तिथि प्रारंभ: 30 अप्रैल, रात 08:28 बजे

End of Feed