Mohini Ekadashi 2024: 12 साल बाद मोहिनी एकादशी के दिन बन रहा है ये खास संयोग, इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी का व्रत हर वर्ष वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 19 मई 2024 को रखा जा रहा है। इस बार मोहिनी एकादशी के दिन खास संयोग बन रहे हैं। आइए जानें इनके बारे में।

Mohini Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में मोहिनी एकादशी के व्रत का बहुत ही महत्व है। इस दिन का व्रत रखने से साधक को हर पापों से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। मोहिनी एकादशी के व्रत से सौभाग्य के द्वार भी खुलते हैं। इस साल मोहिनी एकदाशी का व्रत 19 मई 2024 को रखा जा रहा है। इस बार मोहिनी एकादशी पर पूरे 12 साल बाद इस अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं इस संयोग के बारे में और किन राशि वालों को इससे लाभ होगा।

इन शुभ योगों का हो रहा संयोग

इस साल मोहिनी एकादशी व्रत 19 मई को रखा जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 28 मिनट से लेकर 20 मई की सुबह 3 बजकर 16 मिनट तक रहने वाला है। इसके साथ ही इस दिन अमृत सिद्धि योग 19 मई की सुबह 5 बजकर 28 मिनट से लेकर 20 मई को सुबह 3 बजे तक रहेगा। इस दिन इन दो योग के अलावा शुक्रादित्य योग और राजभंग योग भी बन रहे हैं।

इन राशि वालो की चमकेगी किस्मत

मेष राशि

मोहिनी एकादशी के दिन बनने वाले शुभ योग से मेष राशि के जातक को भरपूर लाभ मिलेगा। भगवान विष्णु की कृपा से आपका रूका हुआ काम पूरा होगा। इसके साथ ही आपको धन का लाभ भी हो सकता है। इस समय में आपको बिजनेस में भी लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक को इस योग से फायदा मिल सकता है। इस समय आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आप बचाने में सफल हो सकते हैं और धन का लाभ हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों को इस योग से अद्भुत लाभ होने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको प्रमोशन मिल सकता है। इस साथ ही कारोबार करने वाले लोगों को कारोबार में फायदा हो सकता है।

End of Feed