Dhanteras पर मिथुन राशि वाले जातकों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 01:39 PM IST

Mithun Rashifal Today (Gemini Horoscope Today), आज का मिथुन राशिफल 22 अक्टूबर 2022: मिथुन राशि के जातकों को इस धनतेरस पर काफी सचेत रहने की जरूरत है। लड़ाई-झगड़े व कोर्ट कचहरी के मुदमें से बचें। साथ ही व्यवसाय को बढ़ाने के लिए लोन या उधार लेने से बचें। इससे आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि व्यापार में किसी तरह का कोई घाटा नहीं होगा।

Mithun Rashifal Today (Gemini Horoscope Today), आज का मिथुन राशिफल 22 अक्टूबर 2022: धनतेरस से दिवाली के पर्वों की माला की शुरुआत हो जाती है। भारत के कई हिस्सों में आज यानी 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस का पावन पर्व मनाया जा रहा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को भगवान धन्वंतरी समुंद्र मंथन से प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरी को देवी देवताओं का चिकित्सक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से भगवान कुबेर, धन की देवी मां लक्ष्मी और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना करने से धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होती है। तथा स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याएं दूर होती हैं। वहीं ज्योतिषशास्त्रों की मानें तो धनतेरस पर अलग-अलग राशियों के जातकों पर अलग प्रभाव देखने को मिलता है।

Mithun Rashifal Today 2022

धनतेरस पर देखें मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को इस धनतेरस पर काफी सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि आप किसी से बेइंतहां प्यार करते हैं और अब तक आपने उसे अपने प्यार का इजहार नहीं किया है, तो जोश में आकर अभी इजहार ना करें। काम और कारोबार में इस राशि के जातकों को कुछ खास मुनाफा नहीं होगा। हालांकि किसी प्रकार (Mithun Rashifal Today) के घाटे का सामना नहीं करना पड़ेगा, इसलिए चिंतित ना हों।

End of Feed