Mesh Sankranti 2024: आज सूर्य देव मेष राशि में करेंगे प्रवेश, 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए आपकी राशि का कैसा रहेगा हाल

Mesh Sankranti 2024, Surya Rashi Parivartan April 2024 Effects: जब सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करते हैं तब मेष संक्रांति मनाई जाती है। पंचांग अनुसार 13 अप्रैल को सूर्य देव रात 9 बजकर 15 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए सभी राशियों पर इस ग्रह गोचर का कैसा प्रभाव पड़ेगा।

Mesh Sankranti 2024, Sun Transit 2024 Effects: सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 13 अप्रैल2024 को सूर्य मीन से मेष राशि में प्रवेश कर 30 दिन इस राशि में रहेंगे। चैत्र शुक्ल पंचमी के बाद मेष संक्रांति है। चैत्र प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष प्रारम्भ होता है। इस प्रकार यह हिन्दू नवर्ष की प्रथम यानी मेष संक्रांति है। मेष का स्वामीग्रह मंगल है। सूर्य आत्मा हैं। पिता का कारक ग्रह है। सूर्य का मेष में होना बहुत ही शुभ है। मेष का स्वामी ग्रह मंगल आत्मबल व भूमि का कारक ग्रह है। पुण्य प्राप्ति का पवित्र महीना है। पवित्र नदी में स्नान करें। दान पुण्य करें। दही का सेवन स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है व मंगल के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान अनन्त गुणा फलदायी है। सूर्य का मेष राशि में होना व्यवसाय जगत के लिए संघर्ष का समय रहेगा। कुछ राज्यों में राजनीतिक उथल पुथल हो सकता है। कुछ हिट फिल्में आएंगी। फ़िल्म व अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के लिए यह गोचर बहुत शुभ नहीं है। यह गोचर प्राकृतिक दुर्घटना व महामारी को विस्तार भी दे सकता है। मंगल की वस्तुएं सबको दान करनी चाहिए। अब जानिए मेष संक्रांति का राशिफल।

End of Feed