भक्ति और आस्था के सैलाब में डूबा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर, बाबा की एक झलक को उमड़े भक्त, लगी भूत-प्रेतों की कचहरी

Hanuman Janmotsav 2026: राजस्थान के दौसा जिले में स्थित भगवान हनुमान के फेमस मंदिर मेहंदीपुर बालाजी में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस दिन सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर के बाहर लगी है। आज के दिन कई प्रकार के कार्यक्रम मंदिर किए जा रहे हैं। इसके साथ ही भक्तों में बाबा की एक झलक पाने की ललक दिखी। इसके साथ पूर्णिमा होने के कारण आज भूत-प्रेतों की कचहरी भी मंदिर में लगी।

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में इस बार आस्था, भक्ति और दिव्यता का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने हर श्रद्धालु के मन को भाव-विभोर कर दिया। दूर-दराज से आए हजारों भक्तों ने 'जय श्री राम' और 'जय बजरंगबली' के जयघोष के साथ पूरे धाम को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था का जीवंत अनुभव बन गया।

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर देश के सबसे रहस्यमयी और शक्तिशाली मंदिरों में गिना जाता है। यहां आने वाले ज्यादातर लोग ऐसी समस्याओं से परेशान होते हैं, जिन्हें सामान्य रूप से समझ पाना मुश्किल होता है, जैसे डर, मानसिक अशांति या किसी अज्ञात बाधा का असर। मंदिर में बालाजी के साथ-साथ प्रेतराज सरकार और भैरव जी की भी पूजा होती है। मान्यता है कि यहां न्याय की तरह सुनवाई होती है, जहां पीड़ित व्यक्ति अपनी अर्जी लगाता है और भगवान की कृपा से उसे राहत मिलती है। खुद यहां के राजा बालाजी उन्हें सजा देते हैं।

End of Feed