अध्यात्म

Hanuman Ji Ke 5 Bhai ka Naam: हनुमान जी के कितने भाई थे? हनुमान जी के भाइयों का क्या नाम है?

Hanuman Ji ke 5 bhai ka Naam: हनुमान जी के पिता वानरराज केसरी थे, जो सुमेरु पर्वत पर रहते थे। उनकी माता अंजना थीं। हनुमान जी वायुदेव की कृपा से अंजना के गर्भ से प्रकट हुए थे। ब्रह्मांड पुराण के अनुसार, केसरी और अंजना के कुल छह पुत्र थे। इनमें हनुमान जी सबसे बड़े थे, जबकि उनके पांचों छोटे भाई विवाहित थे और संतानवान भी थे।

Image

हनुमान जी के 5 भाइयों के क्या नाम थे? (Photo: AI Image)

Hanumaj Ji ke panch bhaiyon ke naam (हनुमान जी के कितने भाई थे): हनुमान जी को हम सभी पवनपुत्र, महावीर और राम भक्त के रूप में जानते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि हनुमान जी के पांच सगे भाई भी थे। इन भाइयों का उल्लेख ब्रह्मांड पुराण में मिलता है। वाल्मीकि रामायण में हनुमान जी के जन्म और माता-पिता का विस्तृत वर्णन है, जबकि उनके भाइयों की जानकारी ब्रह्मांड पुराण से प्राप्त होती है।

हनुमान जी के पिता वानरराज केसरी थे, जो सुमेरु पर्वत पर रहते थे। उनकी माता अंजना थीं। हनुमान जी वायुदेव की कृपा से अंजना के गर्भ से प्रकट हुए थे। ब्रह्मांड पुराण के अनुसार, केसरी और अंजना के कुल छह पुत्र थे। इनमें हनुमान जी सबसे बड़े थे, जबकि उनके पांचों छोटे भाई विवाहित थे और संतानवान भी थे।

हनुमान जी के पांच भाई और उनके नाम:

मतिमान - बुद्धिमान और नीति-कुशल।

श्रुतिमान - वेदों, ज्योतिष और साहित्य के विद्वान।

केतुमान - अस्त्र-शस्त्र में निपुण महान योद्धा।

गतिमान - गति (वेग) के लिए प्रसिद्ध।

धृतिमान - धैर्य और स्थिरता के प्रतीक।

ये सभी भाई लंका युद्ध में शामिल हुए थे। जब राम-लक्ष्मण अहिरावण द्वारा पाताल लोक ले जाए गए, तब हनुमान जी ने उन्हें बचाने के लिए पृथ्वी पर सिर के बल प्रवेश किया था। इसी घटना की याद में कुछ स्थानों पर हनुमान जी की उल्टी मूर्तियां भी स्थापित हैं।

हनुमान जी को रुद्रावतार माना जाता है। वे भगवान शिव के ग्यारहवें रुद्र रूप हैं। उनके भाइयों के बारे में जानकारी दुर्लभ है, लेकिन ब्रह्मांड पुराण इस वंशावली को विस्तार से बताता है। आज भी भक्त हनुमान जी के साथ-साथ उनके परिवार की पूजा करते हैं। ब्रह्मांड पुराण हनुमान जी को मात्र एक देवता के रूप में नहीं, बल्कि एक पूर्ण परिवार के सदस्य के रूप में भी स्थापित करती है।

हनुमान जी के पुत्र का नाम क्या है

पौराणिक कथाओं के अनुसार, संकटमोचन बजरंगबली के पुत्र का नाम मकरध्वज है, जिसका जन्म हनुमान जी के पसीने से हुआ था।

हनुमान जी की गदा का नाम क्या है

हनुमान जी का अस्तर गदा है। गदाधारी बजरंगबली के गदा का नाम कौमोदकी है। भगवान हनुमान को यह गदा धन के देवता कुबेर ने दिया था।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article