मीन राशिफल, 22 अक्टूबर 2022: मीन राशि के जातकों को धनतेरस पर इन उपायों को करने से मिलेगी बड़ी राहत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 11:28 AM IST

Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2022: मीन राशि वाले जातक लड़ाई-झगड़े को लेकर अलर्ट रहें, जितना हो सके इससे बचने की कोशिश करें। साथ ही किसी भी लड़ाई में बिचौलिये बनकर ना जाएं। यहां आप अपना राशिफल देख सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मीन राशि वाले लोग लड़ाई झगड़े से बचें।
  • उधार देने से बचें, पैसे मिलने में लग सकता है समय।
  • मीन राशि के जातक करें भगवान कुबेर और धन्वंतरी की पूजा।

Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2022: आज यानी 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर 2022 दोनों दिन धनतेरस का पावन पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि, इस दिन कुबेर महाराज और और भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना करने से धन प्राप्ति के मार्ग में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है। तथा आरोग्य की प्राप्ति होती है। मीन राशि वाले जातकों लिए भी अच्छा रहेगा। हालांकि कुछ परिस्थितियों में इन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लड़ाई झगड़े को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही इस राशि के जातकों को कोर्ट, कचहरी के चक्कर काटना पड़ सकता है। इसलिए इस राशि के जातक लड़ाई, झगड़े से बचें। साथ ही किसी की लड़ाई में बिचौलिया बनकर भी ना जाएं। इसके अलावा कारोबार में अधिक सतर्कता बरतें। किसी को उधार ना दें, उधार दिए हुए सामान के पैसे मिलने में समय लग सकता है इसलिए उधार देने से बचें।

MEEN Rashifal Today 2022

यहां देखें आज का मीन राशिफल

मीन (Pisces) – अपनी क्षमताओं को आप पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे हैं, इसी वजह से आपका मन उदास होता चला जा रहा है। शायद आपने मन में कुछ ऐसे विचार बना लिए हैं जिसके चलते आप मेहनत नहीं कर पा रहे और यही इस समय की सबसे बड़ी कमी भी है।

End of Feed