Mauni Amavasya Kab Hai: मौनी अमावस्या कब है 9 या 10 फरवरी? जानें इसकी सही तारीख, पूजा विधि और मुहूर्त

Mauni Amavasya 2024 Date: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा का जल अमृतमय हो जाता है। इस अमावस्या को माघी अमावस्या भी कहते हैं। जानिए मौनी अमावस्या की तारीख और मुहूर्त।

February Mein Amavasya Kab Hai 2024 (मौनी अमावस्या कब है 2024): मौनी अमावस्या को मौनी अमावस के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मौन रहकर पवित्र नदी या कुंड में स्नान करने से भक्तों की मनचाही मुराद पूरी होती है। यदि इस शुभ अवसर पर नदी या कुंड में स्नान कर पाना संभव न हो तो आप घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान जरूर करें। इससे भी पुण्य की प्राप्ति होगी। इसके अलावा मौनी अमावस्या पर दान-पुण्य के कार्य करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। जानिए इस साल मौनी अमावस्या कब है और इस दिन क्या-क्या करते हैं।

mauni amavasya 2024

Mauni Amavasya 2024 Date And Time

मौनी अमावस्या कब है 2024 (Mauni Amavasya Kab Hai 2024)

मौनी अमावस्या 9 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि का प्रारम्भ 09 फरवरी 2024 को 08:02 AM बजे से होगा और इसकी समाप्ति 10 फरवरी 2024 को 04:28 AM बजे पर होगी।

End of Feed