Margshirsh Amavasya 2022 : मार्गशीर्ष अमावस्या 2022 शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 21, 2022, 02:09 PM IST

Amavasya In November 2022 Date: हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं।

Margshirsh Amavasya 2022: हिंदू धर्म में कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मार्गशीर्ष अमावस्या कहा जाता है। इस माह में भगवान कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है श्रीमद्भागवत गीता में भगवान ने स्वयं कहा है कि मासों में मैं मार्गशीर्ष मास हूं। वैसे तो यह सम्पूर्ण माह विशेष महत्व रखता है , लेकिन मार्गशीर्ष अमावस्या को पितृ पक्ष की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यह अमावस्या पितरों को समर्पित होती है।अपने पूर्वजों की पूजा करने से इस दिन उनकी विशेष कृपा मिलती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान दक्षिणा देने से सभी दुख दूर होते हैं।इस दिन भजन ,कीर्तन और पितरों का तर्पण करना शुभ होता है। अगर कुंडली में पितृ दोष है तो उन्हें इस दिन व्रत रखना चहिए।

margshirsh amavasya

मार्गशीर्ष अमावस्या कब है?

जाने इस साल कब है मार्गशीर्ष अमावस्या और क्या है शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि : 23 नवंबर 2022, बुधवार

End of Feed