March Navratri 2025 Date: मार्च में नवरात्रि कब से शुरू है, नोट कर लें चैत्र नवरात्रि की तारीख और मुहूर्त

March Navratri 2025 Date (चैत्र नवरात्रि कब से शुरू है 2025): मार्च में नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने जा रहा है। ये चैत्र नवरात्रि होंगी। जान लें नवरात्रि शुरू होने की सही डेट।

March Navratri 2025 Date (चैत्र नवरात्रि कब से शुरू है 2025): चैत्र नवरात्रि हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। जिसकी शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की पहली तारीख से होती है। ये त्योहार अमूमन मार्च में शुरू होता है। इस दौरान भक्त मां अंबे के नौ रूपों की विधि विधान पूजा करते हैं और नवरात्रि में उपवास भी रखते हैं। मां दुर्गा की उपासना के ये नौ दिन बेहद शुभ और पवित्र माने जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल नवरात्रि का पावन पर्व कब से शुरू हो रहा है।

march chaitra navratri 2025

March Navratri 2025 Date

मार्च में चैत्र नवरात्रि कब से शुरू है 2025 (March Navratri Date 2025)

चैत्र नवरात्रि कब से शुरू है 202530 मार्च 2025, रविवार
चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 202506:13 AM से 10:22 AM
चैत्र नवरात्रि अभिजीत मुहूर्त 202512:01 PM से 12:50 PM
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ29 मार्च, 2025 को 04:27 PM बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त30 मार्च, 2025 को 12:49 PM बजे

चैत्र नवरात्रि का महत्‍व (Chaitra Navratri Ka Mahatva)

चैत्र नवरात्रि के पर्व को बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। इस पर्व से जुड़ी एक कथा अनुसार महिषासुर नामक एक असुर ने सभी देवताओं को परास्‍त कर दिया था। जिसके बाद सभी देवता ब्रह्मा, विष्‍णु और महेश के पास सहायता के लिए गए। तब त्रिदेवों की सामूहिक ऊर्जा से मां दुर्गा का जन्‍म हुआ। जिसके बाद माता ने महिषासुर का वध कर दिया। कहते हैं मां दुर्गा की राक्षस पर जीत के रूप में ही नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है।

End of Feed