March Grah Gochar 2025: मार्च का सबसे बड़ा ग्रह गोचर जो बदल देगा 5 राशियों की जिंदगी, दुखों का होगा अंत!

March Grah Gochar 2025: मार्च का महीना ग्रह-गोचर की दृष्टि से काफी खास साबित होने वाला है क्योंकि इस महीने में शनि का गोचर होने जा रहा है। जानिए ये गोचर किन राशि वालों के लिए शानदार साबित होगा।

March Grah Gochar 2025 (मार्च ग्रह-गोचर 2025): मार्च साल का तीसरा महीना होता है। जिसमें होली का त्योहार मनाया जाता है। इसके अलावा इस महीने में चैत्र नवरात्रि का पर्व भी शुरू होता है। तो वहीं हिंदुओं के नए साल की शुरुआत भी इसी महीने में होती है। धार्मिक दृष्टि से ये महीना खास महत्व रखता है। इस साल का मार्च महीना और भी ज्यादा खास साबित होने वाला है क्योंकि इस महीने में पूरे ढाई साल बाद शनि का गोचर होने जा रहा है। इसके अलावा इस महीने में सूर्य और चंद्र देव ही अपनी-अपनी राशि बदलेंगे। जानिए मार्च के ग्रह-गोचरों का किन राशियों को लाभ प्राप्त होगा।

March Grah Gochar 2025

March Grah Gochar 2025

मार्च ग्रह गोचर 2025 (March Grah Gochar 2025)

14 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो वहीं शनि देव 29 मार्च को कुंभ राशि से मीन में आ जायेंगे। इसके अलावा चंद्र देव वैसे ही हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलेंगे। इस महीने का सबसे बड़ा ग्रह गोचर शनि ग्रह का ही माना जा रहा है।

End of Feed