Mangalwar Upay: मंगलवार को करें ये उपाय, मंगल दोष से मिलेगी मुक्ति

Mangalwar Upay: मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ हनुमान जी की पूजा से सारे संकट दूर हो जाते हैं। जिनकी कुंडली में मंगल दोष होता है उनको मंगलवार के दिन पूजा करना चाहिए। आइए जानते हैं मंगलवार के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Mangalwar Upay: मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित है। इस दिन भगवान श्री राम के परिवार के साथ हनुमान जी की भी विशेष पूजा होती है। मंगलवार को भी एक पोस्ट है। कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए ज्योतिष शास्त्र मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने की सलाह देता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल दोष दूर होता है। धार्मिक मान्यता है कि संकट मोचन की भक्ति से साधक के सभी बुरे कर्म दूर हो जाते हैं। साधक को अपार शक्ति भी प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के दिन विशेष उपाय करने का नियम है। अगर आप भी अपने जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन ये आसान उपाय अवश्य करें।

mangalwar upay

mangalwar upay

मंगलवार का उपाय

दीन दयाल बिरिदु सम्भारी, हरहु नाथ मम संकट भारी। ।

अर्थ- हनुमान जी प्रभु राम के अनन्य भक्त हैं। वह संकटमोचक हैं। पवनपुत्र मङ्गल करते हैं।हनुमान जी की उपासना हर मनोकामना को पूर्ण करती है।जब भी आप संकट में हों श्री रामचरित मानस के इस मंत्र का जप करें । संकटों से घिरे हों,कुछ ऐसा विषाद जो बहुत प्रयास करने के बाद भी समाप्त न हो रहा हो तो हनुमान चालीसा का 108 पाठ करें फिर इस मंत्र का 09 माला जपें।ऐसा करने से वह समस्या पूर्णतया समाप्त हो जाएगी। हनुमान जी के इस मंत्र में इतनी शक्ति है कि यदि आप इस चौपाई को पंचमुखी हनुमान जी के सम्मुख या पीपल के तले जप करें तो कोई संकट टिकेगा ही नहीं,उसका समाप्त होना निश्चित है। आप घर के मंदिर में भी इस मंत्र का जप चाहे जब करें। यदि हमारी पूजा में कोई एक मनोकामना हो वह मांगी जाए तो यह पूर्ण होती है। हनुमान जी अजर व अमर हैं।भक्ति की पराकाष्ठा हैं।भक्ति की प्राप्ति जीवन की अमूल्य निधि है। हनुमान जी का यह मंत्र शिव का भी आशीर्वाद दिलवाएगा। भगवान राम भी इस महामंत्र से प्रसन्न होते हैं।

End of Feed