Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को पराक्रम, ऊर्जा, साहस, नेतृत्व क्षमता और भूमि का कारक माना जाता है। इसके साथ ही मंगल को सभी ग्रहों का सेनापित भी कहा जाता है। यही कारण है कि जब मंगल नक्षत्र परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित होता है। जी हां आज हम आपको 4 ऐसी राशियों के बारे में बताएंगे जिनकी किस्मत के दरवाजे मंगल का नक्षत्र परिवर्तन (Mars Transit Predictions) खोल सकता है।
मंगल के गोचर का असर
क्यों खास माना जाता है मंगल का गोचर
मंगल ग्रह हमारे आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता, कार्यशक्ति और संघर्ष करने की ताकत को प्रभावित करता है। मजबूत मंगल जीवन में सफलता, साहस और नेतृत्व प्रदान करता है, जबकि इसका शुभ गोचर रुके हुए कार्यों में गति, करियर में प्रगति और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत देता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ 9 दिन तक मंदिर से बाहर क्यों रहते हैं?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ पदोन्नति के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नई नौकरी या व्यवसाय विस्तार की योजना बना रहे हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ने से कठिन निर्णय लेना भी आसान होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय पारिवारिक जीवन को मजबूत बनाने वाला साबित हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और पुराने मतभेद दूर होने की संभावना रहेगी। मानसिक शांति मिलने से कार्यक्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। घर-परिवार से जुड़ी कोई शुभ खबर भी मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर सामाजिक और पेशेवर दोनों स्तर पर लाभदायक माना जा रहा है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में करियर या व्यापार के लिए उपयोगी साबित होगी। नए प्रोजेक्ट, साझेदारी या नौकरी के अवसर मिलने की संभावना है। संचार कौशल के बल पर आप अपने लक्ष्यों के करीब पहुंच सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कांवड़ का जल कब चढ़ेगा 2026 में
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय धन लाभ और निवेश के लिहाज से अनुकूल रह सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन सकते हैं और आय के नए स्रोत भी विकसित हो सकते हैं। यदि सोच-समझकर निवेश किया जाए तो भविष्य में अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित फल मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
कब से कब तक रहेगा असर
4 जुलाई से 23 जुलाई तक का मंगल गोचर मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए नए अवसरों और सकारात्मक बदलावों का समय माना जा रहा है। करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और आत्मविश्वास में सुधार के संकेत मिल सकते हैं। यदि इस समय अवधि के दौरान सही दिशा में प्रयास किए जाएं, तो भविष्य की बड़ी सफलताओं की मजबूत नींव बन सकती है।
