Makar Sankranti 2023: दान का महापर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा। बहुत से लोग परंपरा का निर्वाहन करते हुए इस पर्व काे हर वर्ष की भांति 14 जनवरी को ही मनाएंगे। जबकि सूर्य मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की शाम को करेंगे, इसलिए उदया तिथि को देखते हुए मकर संक्रांति का स्नान एवं दान 15 जनवरी को ही शुभ रहेगा। खिचड़ी महोत्सव के नाम से प्रसिद्ध मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ के साथ ही एक और महत्वपूर्ण वस्तु का दान बताया गया है। ये दान है कंबल का।
कंबल का करें मकर संक्रांति पर दान।
काले कंबल का दान मकर संक्रांति के पर्व पर विशेष और शुभ बताया जाता है। इस दिन बहुत से लोग गरीबों को गर्म वस्त्र या कंबल वितरित तो करते हैं लेकिन बहुत बार इसके पीछे का कारण उन्हें पता नहीं होता। मकर संक्रांति पर कंबल का दान आपकी कुंडली के दो प्रमुख ग्रहों के दोष को शांत करता है।
राहु और केतु को करता है शांत
मकर संक्रांति के पर्व पर कंबल का दान अवश्य करें। यदि कंबल का दान नहीं कर पा रहे हैं तो गर्म वस्त्र का दान जरूर करें। इससे राहु और केतु ग्रह के दोष शांत हो जाते हैं। काले रंग के कंबल का दान गरीब, जरूरतमंद एवं असहायों को अवश्य करें। माघ के माह में कंबल के दान का महत्व बताया गया है। ये दान करने से जीवन में सफलता मिलती है। बिगड़े काम बनते हैं। शीत निवारक वस्तुएं दान करना इस माह में शुभ बताया गया है।
कंबल का दान देता है ये फल
शीत ऋतु में कंबल या गर्म वस्त्र का दान पुण्य अर्जित करने का अच्छा माध्यम है। जीवन पर संकट के लिए जिम्मेदार ग्रह राहु और केतु कंबल के दान से शुभफल देते हैं। काले रंग का कंबल दान करने से शनि ग्रह भी अनुकूल रहता है। काले और सफेद रंग के कंबल को 21 बार अपने ऊपर से उतारकर दान करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। ध्यान रखें कि दोनों रंग एक ही कंबल में हों। कंबल के दान से शनि ग्रह का दुष्प्रभाव भी दूर होता है। काली वस्तु का दान मकर संक्रांति पर शनि का दान भी कहा जाता है।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
