Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दौरान हर जगह पर अलग- अलग तरीके के खाने बनाये जाते हैं। इस दिन उत्तर भारत में खिचड़ी खाने की परंपरा है। बिहार, यूपी में इस दिन हर घर में खिचड़ी बनती है। मकर संक्रांति के दिन खासतौर पर उड़द दाल की खिचड़ी बनाई जाती है। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसको उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन क्या खाना चाहिए खिचड़ी और इसके महत्व के बारे में।
मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने का महत्व
कई प्रांतों में मकर संक्रांति को खिचड़ी के रूप में मनाया जाता है। इस मकर संक्रांति पर्व में खिचड़ी का बहुत महत्व है। मकर संक्रांति के मौके पर कई जगहों पर मुख्य पकवान के तौर पर खिचड़ी बनाई जाती है। आयुर्वेद में खिचड़ी को एक स्वास्थ्यवर्धक भोजन बताया गया है। इसके अलावा खिचड़ी को औषधीय भी माना जाता है। वहीं, इसका दूसरा पहलू यह भी है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी के साथ दही चूड़ा भी खाया जाता है। धार्मिक दृष्टि से इस दिन ये सब खाना शुभ संकेत है। शास्त्रों में खिचड़ी में होने वाले चावल के इस्तेमाल को चंद्रमा का प्रतीक माना गया है और दाल को शनि ग्रह का प्रतीक माना गया है। माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां दूर होती हैं।
