Makar Sankranti 2023 Date: 14 या 15 जनवरी कब है मकर संक्रांति? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और महत्व से लेकर संपूर्ण जानकारी

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 8, 2023, 03:43 PM IST

Makar Sankranti 2023 Date, Time Puja Muhurat (मकर संक्रांति 2023 कब है?): 14 या 15 जनवरी मकर संक्रांति की तिथि को लेकर लोग असमंजस की स्थिति में हैं। बता दें इस बार मकर संक्रांति का पावन पर्व 15 जनवरी, रविवार को मनाया जाएगा। यहां आप पूजा मुहूर्त, पुण्य काल समय से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्ति कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 जनवरी, रविवार को मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व।
  • 14 जनवरी की रात सूर्य मकर राशि में करेंगे गोचर।
  • इस दिन स्नान दान का विशेष महत्व।

Makar Sankranti 2023 Date, Time Puja Muhurat (मकर संक्रांति 2023 कब है?): सनातन धर्म में मकर संक्रांति Makar Sankranti का विशेष महत्व है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो इसे संक्रांति कहा जाता है, वहीं जब सूर्यदेव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। भारत में मकर संक्रांति को अलग अलग नाम से जाना (Makar Sankranti 2023 Date and Time) जाता है। उत्तर भारत में इसे खिचड़ी कहा जाता है, वहीं तमिलनाडु में इसे पोंगल और केरल में उत्तरायण कहते हैं। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान कर जरूरतमंद व्यक्ति को दान आदि करने से सभी कष्टों का निवारण होता है व मनोकामनाएं पूर्ण (Makar Sankranti 2023 kab hai) होती हैं।

Makar Sankranti 2023 Kab Hai

14 या 15 जनवरी मकर संक्रांति 2023 कब है

पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन श्रीहरि भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक से असुरों का संहार किया था, भगवान विष्णु की जीत को संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। महाभारत काल में भी इस पर्व का उल्लेख किया गया है। वैज्ञानिकीय दृष्टि से भी मकर संक्रांति का पर्व बेहद खास होता है। इस दिन से मौसम में बदलाव शुरू हो जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023,रविवार को है। भविष्य पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार इस दिन गंगा स्नान कर दान आदि करने से 10 अश्वमेध यज्ञ और एक हजार गाय दान करने के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। तथा सांसारिक सुखों को भोगने के बाद वैकुण्ठ लोक की प्राप्ति होती है।

End of Feed