सद्गुरु के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि की तैयारी, शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और डीके शिवकुमार

Mahashivratri Celebrations At Isha Yoga Center: हर साल की तरह इस साल भी सद्गुरु के ईशा योग सेंटर में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 26 फरवरी को आयोजित इस समारोह में इस साल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल होने वाले हैं। इसी समारोह में सद्गुरु अपने नि:शुल्क फोन एप 'Miracle Of The Mind' को भी लॉन्च करने वाले हैं। यहां से आप दुनिया की सबसे बड़ी महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन की पूरी जानकारी ले सकते हैं।

Mahashivratri Celebrations At Isha Yoga Center: देशभर में महादेव के भक्त महाशिवरात्रि सेलिब्रेट करने की तैयारी में हैं। इसी बीच आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने दुनिया के सबसे भव्य महाशिवरात्रि समारोह का ऐलान कर दिया है। सद्गुरु के ईशा योग सेंटर में हर साल बड़ी धूम-धाम से महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल भी 26 फरवरी, बुधवार को इसे सेलिब्रेट किया जाएगा। इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल होने वाले हैं।

MahashivRatri celebrations at isha yoga centre details in hindi

जानें ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि 2025 समारोह का दिन और समय

सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि का समारोह 26 फरवरी, दिन बुधवार को शाम 6 बजे शुरू होगा और अगले दिन यानी 27 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 6 बजे समाप्त होगा।

End of Feed